---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 15, 2026

स्वराज ट्रैक्टर्स के सीईओ गगनजोत सिंह का आज शिवपुरी आगमन, सिद्धार्थ मोटर्स करेगा स्वागत


सिद्धार्थ मोटर्स के संचालक जेपी जैन ने दी जानकारी, होटल सोनचिरैया में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

शिवपुरी।स्वराज ट्रैक्टर्स परिवार के लिए गौरव का अवसर है कि स्वराज ट्रैक्टर्स के सीईओ गगनजोत सिंह का आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शिवपुरी आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर सिद्धार्थ मोटर्स, शिवपुरी द्वारा विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित किसान भाइयों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे स्वराज परिवार के शीर्ष नेतृत्व से रूबरू होकर अपने विचार साझा कर सकें और अपने सुझाव रखने का अवसर प्राप्त कर सकें।

सिद्धार्थ मोटर्स के संचालक जेपी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वराज ट्रैक्टर्स के सीईओ गगनजोत सिंह का शिवपुरी आगमन हमारे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों और स्वराज परिवार के बीच संवाद को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों का विश्वास ही स्वराज परिवार की सबसे बड़ी ताकत है और किसानों की समृद्धि एवं उन्नति के लिए कंपनी सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे होटल सोनचिरैया, शिवपुरी में किया जाएगा। पूर्व में कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय में परिवर्तन किया गया है। 

सिद्धार्थ मोटर्स की ओर से सभी आमंत्रित किसान भाइयों से नए निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है। जेपी जैन ने कहा कि किसानों का विश्वास और उनका सहयोग ही स्वराज परिवार की सफलता का आधार है। ऐसे आयोजन किसानों और कंपनी के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के साथ ही उनके विचारों एवं सुझावों को सीधे नेतृत्व तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। सिद्धार्थ मोटर्स एवं स्वराज ट्रैक्टर्स परिवार ने सभी किसान भाइयों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

No comments: