शिवपुरी। जिले के शहरी एवं ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली की भारी कटौती तथा स्मार्ट मीटर लगाकर मनमाने बिल वसूलने के विरोध मैं कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री कार्यालय की तालाबंदी कर घेराव किया और जमकर विभाग की मनमानी के विरोध में नारेबाजी की उसके बाद बातचीत के लिए अधीक्षक यंत्री श्री अग्रवाल बाहर निकाल कर आए और जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने आमजन की समस्याओं को उनके सामने रखा उससे पहले कांग्रेस के अन्य नेताओं ने अपने उद्बोधन में जिले की समस्याओं को लेकर और सरकार के दबाव में काम कर रहे अधिकारियों के खिलाफ भाषण बाजी की बाद में अधीक्षण यंत्री ने कांग्रेसजनों को समझा बुझाकर ज्ञापन लिया और कार्यालय में बैठकर विस्तार पूर्वक समस्याओं पर चर्चा की। मोहित अग्रवाल ने उनसे आमजन किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की।जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर की फसल आ रही है तथा सरसों की बुवाई की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में लगातार बिजली कटौती होने से किसानों को सिंचाई सहित खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बड़ौदी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की कटौती से उद्योगों के उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहे हैं औद्योगिक इकाइयों को नियमित बिजली नहीं मिलने से कामकाज में बाधा उत्पन्न होती है, जिसका असर उद्योग संचालकों एवं श्रमिकों पर भी पड़ता है। कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्पादन कार्य सुचारु रूप से चल सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के साथ संगठन मंत्री संजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा, अनिल उत्साही, प्रवक्ता विजय चौकसे, सरवनलाल धाकड़, कल्याण वर्मा, योगेश करारे, दिनेश वशिष्ठ, मनोज जैन, राजकुमार गोड़, प्रियंका शर्मा, शशि शर्मा, राजू गुर्जर, नलिन पंडित, वासित अली, राजेंद्र शर्मा,सोनू शर्मा, अरविंद धाकड़, सिद्धार्थ सिंह, सत्यम चौहान, समीर खान, रामकुमार दांगी, अशोक बेडयि़ा, टिंकल रजक, लक्ष्यंत्र शर्मा, पंकज आहूजा, वीरेंद्र खटिक, राजकुमार शाक्य, विकास तोमर, के.पी. रावत, कालीचरण शर्मा, ब्रज गौतम, पुनीत शर्मा, गोलू सकलेचा, आशीष पौराणिक एवं देवेंद्र फडऩीस सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment