---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 9, 2026

विश्व डाक दिवस पर बाल शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली, नाटिका से बताया पत्रों का महत्व




शिवपुरी।
विश्व डाक दिवस के अवसर पर 9 अक्टूबर को बाल शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने शिवपुरी पोस्ट ऑफिस जन सेवा कनेक्ट पहुंचकर डाक विभाग की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने डाकिये की भूमिका और डाक के माध्यम से भेजे जाने वाले पत्रों के महत्व को दर्शाती सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।    

विश्व डाक दिवस यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डाक विभाग की सेवाओं को करीब से जाना और पत्र लेखन की परंपरा के महत्व को समझा। कार्यक्रम के अंतर्गत दादी-नानी को पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिखने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने भावों को शब्दों में पिरोते हुए पत्र लेखन के प्रति रुचि प्रदर्शित की। श्रीमती नेहा वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस गतिविधि में विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी दिनेश पाल ने डाक विभाग के सभी कर्मचारियों की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डाक विभाग की उपयोगिता और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद किया। 

डाक विभाग की ओर से विष्णु पाल सिंह यादव एवं श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती बिंदु छिब्बर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को डाक विभाग के अधिकारियों के माध्यम से डाकघर की विभिन्न सेवाओं, प्रक्रियाओं एवं योजनाओं की जानकारी दिलाई गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल डाकघर की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि पत्र लेखन की परंपरा, पारिवारिक संबंधों में पत्रों के भावनात्मक महत्व और डाक विभाग की जनसेवा में भूमिका को भी जाना।

No comments: