अब्दुल रफीक खान अप्पल और शाहिद भाई की पहल, डेढ़ साल की बच्ची के इलाज के लिए समाज से मदद की गुहारशिवपुरी। इंसानियत और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए शिवपुरी के मुस्लिम समुदाय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही डेढ़ साल की नीलाक्षी की मदद के लिए पहल की है। शहर की मस्जिदों के माध्यम से लोगों से बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की गई। इस नेक पहल में अब्दुल रफीक खान अप्पल और शाहिद भाई की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। नीलाक्षी शिवपुरी निवासी मुकेश शुक्ला की नातिन है, जो ग्वालियर में अपने परिवार के साथ रहती है। नन्ही नीलाक्षी एस.एम.ए. टाईप-2 जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसके इलाज के लिए परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इस कठिन समय में परिवार को उम्मीद है कि समाज के लोग आगे आकर उसकी मदद करेंगे।
मजहब से ऊपर इंसानियत का संदेश
नीलाक्षी की मदद के लिए मुस्लिम समुदाय की इस पहल ने सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एक मासूम बच्ची की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। सहायता के लिए-9098131931, 7000467836 पर कर सकते है। इस नेक पहल में शहर काजी बलिउद्दी सिद्दकी, लोकल ट्रक यूनियन के जिलाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, शहीद खान, सबदर बेग मिर्जा, विक्की पठान, रशीद खान गुड्डू पत्रकार, अतीक खान, इस्माइल पार्षद, इमरान खान (अन्नू), असरफ खान, सादिक खान, आरिफ कुरैशी, अकबर राइन, इमरान खान केसीसी, फारूख केसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment