---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

होलीबड्स स्कूल में मनाई गई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन


संचालक राजेश गोस्वामी ने राजमाता के जीवन, संघर्ष और जनसेवा के योगदान पर डाला प्रकाश

शिवपुरी। होलीबड्स स्कूल में ग्वालियर की राजमाता एवं प्रख्यात जननेत्री विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक राजेश गोस्वामी, विनोद शर्मा एवं धर्मेंद्र त्रिवेदी ने राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन से नवीन अवस्थी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर हॉलीबड विद्यालय संचालक राजेश गोस्वामी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन-वृत्तांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। राजमाता ने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई तथा समाज और देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्यप्रदेश के सागर में हुआ था। उनका मूल नाम लेखा दिव्येश्वरी देवी था। ग्वालियर के महाराजा जीवाजीराव सिंधिया से विवाह के बाद वे राजपरिवार का हिस्सा बनीं और आगे चलकर राजमाता के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने वर्ष 1957 में गुना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे कई दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहीं और जनसंघ की प्रमुख संस्थापक हस्तियों में शामिल रहीं। महिला शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि रही। 

इस दौरान स्कूल हॉलीवड संचालक राजेश गोस्वामी ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने, राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

No comments: