मशहूर कलाकार सायराह लाईव अपनी शानदार लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस से दर्शकों का करेंगी मनोरंजनशिवपुरी। शहरवासियों और विशेष रूप से युवाओं के लिए मनोरंजन, संगीत और उत्साह से भरी एक शानदार शाम का आयोजन आज स्थानीय होटल स्टार गोल्ड में सायं 4 बजे से होने जा रहा है। इग्रिटेक्स एंटरटेनमेंट द्वारा मंगलवार 11 नवंबर 2026 को स्टार गोल्ड पैलेस, शिवपुरी में भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट 'इग्नीशन 2026Ó आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यक्रम आयोजकों के द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से पूरे आयोजन की जानकारी दी जिसमें बताया कि यह आयोजन शिवपुरी में पहली बार युवा टीम करने जा रही है निश्चित रूप से दिल्ली-मुम्बई जैसे बड़े महानगरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शिवपुरी जैसे छोटे जिले में करने की मंशा भी यही है कि यहां का यूथ भी बड़े शहरों से पीछे नहीं है। कार्यक्रम में लाईव कंसर्ट के माध्यम से सिंगिंग और डांसिंग की रोचक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी जिसका लुत्फ कार्यक्रम में प्रवेश पाने लोगों को पास के माध्यम से मिल सकेगा।
आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए इग्नीशन 2026 के आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस भव्य आयोजन में मशहूर कलाकार सायराह लाईव अपनी शानदार लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, वहीं अपनी बेहतरीन म्यूजिक और धमाकेदार बीट्स के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध डीजे रिहाया भी अपनी शानदार डीजे की परफॉर्मेंस से पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर देंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मोंडल ब्रदर्स के रूप में क्रिश एण्ड किशोर की जोड़ भी धमाल मचाएगी जिनकी उपस्थिति आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। उनकी मौजूदगी इस शाम को और भी खास बनाएगी। स्थानीय अतिथि के रूप में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र सक्षम जैन मौजूद रहेंगें।
इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष लाइटिंग, शानदार साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज सेटअप, ग्लैमरस एंट्री, क्रिएटिव सेल्फी पॉइंट्स और कई विशेष एंटरटेनमेंट आकर्षण तैयार किए गए हैं। युवाओं को एक अलग तरह का कॉन्सर्ट अनुभव देने के उद्देश्य से इस आयोजन को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। यहां इग्निटेक्स एंटरटेनमेंट का उद्देश्य शिवपुरी में मनोरंजन और लाइव म्यूजिक के क्षेत्र में एक नया अनुभव प्रस्तुत करना तथा शहर के युवाओं को एक शानदार मंच प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार, इग्नीशन 2026 सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि संगीत, जुनून, ऊर्जा और यादगार पलों का एक शानदार उत्सव होगा। संगीत से जुड़े इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर इस शानदार आयोजन को लुत्फ उठाने की अपील की है साथ ही कार्यक्रम आयोजकों के रूप में युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील भी की।


.jpeg)

No comments:
Post a Comment