---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, November 24, 2026

सुनहरी स्मृतियों को पुन: जीवंत करने का माध्यम बनेगा पूर्व छात्र सम्मेलन



शिवपुरी।
सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी में 198& से 2020 तक के पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन आगामी 2& दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे पूर्व छात्रों के साथ-साथ विदेशों में निवासरत पूर्व छात्र भी सम्मिलित होंगे।

पूर्व छात्र सम्मेलन के आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एकमत होकर पुरानी सुनहरी स्मृतियों को पुन: जीवंत करने, आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ बनाने तथा अपने विद्यालय से जुड़े संस्मरणों को साझा करने के उद्देश्य से पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक पवन शर्मा एवं सह-प्रबंधक जितेंद्र परसाई ने कहा कि सरस्वती विद्यापीठ के पूर्व छात्र आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं संस्कारों के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। 

अनेक पूर्व छात्र महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित पदों पर आसीन होकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। यह विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार और शिक्षा विद्यार्थियों के जीवन में सदैव मार्गदर्शक बने रहते हैं। ऐसे में पूर्व छात्रों का आपस में मिलना, अपने अनुभवों एवं संस्मरणों को साझा करना तथा विद्यालय से अपने संबंधों को निरंतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में उपस्थित पूर्व छात्र समिति के सदस्यों ने सम्मेलन के आयोजन के प्रति अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। पूर्व छात्र समिति एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयासों से इस ऐतिहासिक आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

विशेष उल्लेखनीय है कि सरस्वती विद्यापीठ के अनेक पूर्व छात्र आज देश-विदेश में प्रतिष्ठित पदों पर आसीन होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। ऐसे सभी पूर्व छात्रों का एक मंच पर एकत्रित होना न केवल विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का अवसर होगा, बल्कि वर्तमान एवं भावी पीढयि़ों के लिए प्रेरणादायी भी बनेगा। यह पूर्व छात्र सम्मेलन विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, आत्मीय संबंधों और संस्कारों की अमूल्य विरासत को पुन: स्मरण करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा, राजेंद्र चतुर्वेदी, देशबंधु शर्मा, रामपाल तिवारी, पुरुषोत्तम शर्मा, अरविंद सविता सहित विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

No comments: