---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, November 24, 2026

पोहरी सीबीएमओ का डॉ रजत साहू ने संभाला प्रभार


चिकित्सकों व स्टाफकर्मियो ने गर्मजोशी से किया स्वागत

शिवपुरी/पोहरी-प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी-पीएचसी से अटेचमेंट और प्रभार पर चल रहे डॉक्टरों को मूल पदस्थापना पर भेज दिया है। इसी तारतम्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में पदस्थ डॉ रजत साहू को सीबीएमओ का प्रभार सौंपा गया है, साथ ही पूर्ब बीएमओ डॉ द्वारिका धाकड़ उनकी मूल पदस्थापना पर पहुँच गए है। जहां नवागत सीबीएमओ डॉ रजत साहू ने सोमवार को प्रभार ग्रहण कर बरिष्ठ कार्यालय को अबगत करा दिया है। सीबीएमओ के प्रभार ग्रहण करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी के समस्त चिकित्सक व स्टाफकर्मियो द्वारा डॉ रजत साहू का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया है। इस दौरान डॉ द्वारिका वर्मा,डॉ बलराज सिंह भदौरिया, डॉ जितेंद्र धाकड़, बीपीएम शेरसिंह रावत, बीईई सुमन कुमार सोलंकी, लेखापाल धर्मेंद्र गुप्ता, आमिर खान, सोनू गोस्वामी सहित अन्य नर्सिग स्टाफ मौजूद रहे।

No comments: