पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत ली सभाएं
पूर्व विधायक रमेश खटीक की भाजपा में बापसी
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार है, जो सपा, बसपा और निर्दलीयों की बैसाखी पर खड़ी है। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात बुधवार को शिवपुरी जिले के बैराढ़ में विजय संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पोहरी में भले ही चूक हो गयी हो, लेकिन लोकसभा में हमें मोदी जी को जिताना है। सभा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
फिर लौट आया बंटाढार युग
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभालते ही चंबल क्षेत्र और पूरे प्रदेश से डकैतों का सफाया कर दिया था। पुलिस यही थीए प्रशासन यही थाए लेकिन हमारी नीयत साफ थी कि मध्यप्रदेश की जनता भय और आतंक के माहौल से मुक्त रहे। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही डकैतों का राज फिर लौट आया है। हत्याए लूट और अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। सतना में 2 मासूमों का अपहरण और उनकी लाशें मिलनाए उसके बाद इंदौर, ग्वालियर जैसे अनेक शहरों में लगातार अपहरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि बंटाढार युग फिर लौट आया है।
ढाई मुख्यमंत्री चला रहे प्रदेश सरकार
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में नई शराब की दुकान नहीं खोलेंगे और पुरानी दुकानों को धीरे धीरे बंदकर नशामुक्त प्रदेश बनायेंगे। जबकि कांग्रेस सरकार ने कल ही निर्णय लिया कि अब देशी शराब की दुकानों पर विदेशी शराब भी बेची जायेगी। कांग्रेस का यह निर्णय उनकी कार्य संस्कृति को दर्शाता है। कुछ दिनों पहले उनके मंत्री कन्यादान योजना की राशि का उपयोग देशी.विदेशी शराब के लिए बता रहे थे। उन्हीं के एक मंत्री गरीबों को मिलने वाली एक हजार रूपए पेंशन का उपयोग बीड़ी तंबाकू पीने में करने के लिए कहते हैं। श्री चौहान ने कहा कि इस सरकार को ढाई मुख्यमंत्री चला रहे हैं। एक जो सामने हैए दूसरे जो पीछे है और आज तक सेना का अपमान कर रहे हैं और आधे मुख्यमंत्री वो हैं जिन्हें प्रदेश से उत्तरप्रदेश का प्रभार देकर निकाला दे दिया गया है।
कोई जमानत पर, किसी की चल रही जांच
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से पूछता हूंए आप के नेता कौन हैंघ् तो जवाब मिलता है मां और बेटा। तीसरा कोई है तो बेटी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुए नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ राजस्थान से लेकर हरियाणा तक जाँचें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का कोई नेता 420 के केस में अंदर हैए कोई सीबीआई के या इनकम टैक्स के घेरे में है। किसी पर आय से अधिक संपत्ति के केस चल रहे हैं। यह सभी लोग देश को आगे बढ़ाने के लिए इक_ा नहीं हुए, बल्कि इन्हें डर है कि अगर मोदी आ गया तो भ्रष्टाचारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसीलिए सारे भ्रष्टाचारियों ने एक होकर महाठगबंधन बनाया है।
पूर्व विधायक रमेश खटीक निष्कासन हुआ बहाल
शिवराज सिंह चौहान एवं नरेन्द्रसिंह तोमर के समक्ष पूर्व विधायक रमेश खटिक का निष्कासन बहाल किया गया। इसके साथ ही विधायक भारत सिंह कुशवाह, रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र विरथरे ने एवं आभार रामबाबु मंगल ने किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, सह संयोजक रणवीर रावत, विधायक भारत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नरेन्द्र बिरथरे, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम, सीताराम बाथम, ओमी गुरु, अशोक खण्डेलवाल, सोनू विरथरे, दिलीप मुदगल, रामबाबु मंगल, हरनारायन कुशवाह, मुरारीलाल धाकड़, रामकली चौधरी, जगदीश रावत, पृथ्वीराज जादोन, डॉ तुलाराम यादव, डॉ जनवेद वर्मा सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment