---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 10, 2019

पुलिस द्वारा अवैध फायर आम्र्स के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 6 कट्टे एवं 9 जिंदा राउण्ड किये जप्त

शिवपुरी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले में अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम के तहत कार्यवाही की जा रही हैए जिले में अवैध हथियारों का कारोबार चलने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को प्राप्त हो रही है जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रतिदिन सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप बीते रोज थाना कोतवाली, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, बदरवास, अमोला एवं सुरवाया द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए छ: 315 बोर के कट्टे एवं 9 जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी.बादाम सिंह यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ नई पुलिस लाईन रो? रेल्वे स्टेशन के पास से आरोपी छोटू उर्फ जहीर खान पुत्र अजीज खान उम्र 20 साल निवासी संजय कालोनी को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउण्ड एथाना प्रभारी सतनवा?ा उनिण् जितेन्द्र चंदेरिया द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम चंदनपुरा आरटीओ ऑफिस के पास से आरोपी दामो उर्फ श्रीनिवास पुत्र रामनाथ गुर्जर उम्र 23 साल निवासी सुजवाया थाना देहात को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम नाड से आरोपी जसमन्त बघेल पुत्र रघुवीर बघेल उम्र 29 साल निवासी ग्राम नाड को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड, थाना प्रभारी बदरवास निरी. राजीव त्रिपाठी द्वारा पुलिस टीम के साथ स्टेट बैंक के पास बदरवास से आरोपी विकाश पुत्र सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी धंदेरा थाना रन्नौद को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एक जिंदा राउण्ड मय एक मोटरसायकल एवं मोबाईल, थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा द्वारा पुलिस टीम के साथ नरवर अमोला रोड़ शंकरगढ़ तिराहे के पास से आरोपी केदार पुत्र गोविंद सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी जयरावन को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउण्ड, थाना प्रभारी उनि राघवेन्द्र यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम विची सिंध नदी के पास से पुलिस टीम द्वारा आरोपी सरवन पुत्र हंसराज बंजारा उम्र 25 साल निवासी नया बलारपुर को दबोचकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउण्ड जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, बदरवास, अमोला, सुरवाया एवं उनकी पुलिस टीमों को बधाई दी गई।

No comments: