---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 10, 2019

पुलिस द्वारा नशीले मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

4 लाख 12 हजार रू के नशीले पदार्थ एवं 6 लाख की कार के साथ तीन आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ  लगातार कार्यवाही जारी है, जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चलने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को प्राप्त हो रही थी जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए जिसके परिणामस्वरूप थाना दिनारा, कोतवाली एवं पिछोर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 लाख 12 हजार रूपये का गांजा एवं स्मैक तथा की एक इंडिगो कार कुल मश्रुका कीमत 10 लाख 12 हजार रू का जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनारा में पकड़ी 3 लाख का गांजा व कार बरामद
बीते रोज थाना प्रभारी दिनारा उनि.कैलाश नारायण शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिछोर रोड़ तिराहे के पास हाईवे रोड़ दिनारा तरफ  एक कार से एक व्यक्ति अवैध नशीले मादक पदार्थ भरकर ला रहा है और बेचने की फि राक में है। थाना प्रभारी दिनारा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर, अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड़ तिराहे के पास हाईवे रोड़ दिनारा में पहुंचकर चैकिंग शुरू की चैकिंग के दौरान उन्हे एक कार मुखबिर के बताये रंग की आती दिखी जैसे ही पुलिस टीम ने उक्त कार को रोकने की कोशिस की तो आरोपी चालक द्वारा कार को भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उक्त कार को रोककर आरोपी चालक को दबोच लिया। आरोपी हेमंत पुत्र रामकिशन राय उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 105 सेक्टर 4 विनयनगर बहोड़ापुर को का होना बताया बाद आरोपी की कार की तलाशी ली गई तो उसमें से आरोपी चालक से अवैध गांजा कुल 31 किलोग्राम कीमत 3 लाख रू एवं एक इंडिगो कार क्रमांक एमपी 07 सीए 7747 कुल मश्रुका कीमत करीबन 9लाख रू का विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली पुलिस ने 1 लाख के साथ आरेापी को दबोचा
इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.बादाम सिंह यादव द्वारा मुखबिर सूचना पर अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुराने रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पंकज पुत्र रमेशचंद महेश्वरी उम्र 35 साल निवासी गुलाब साहब की दरगाह के पास शिवानगर फि जिकल शिवपुरी का होना बताया बाद आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 1 लाख रू की विधिवत जप्त की गई बाद आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
पिछोर में 12 हजार रूपये का गांजा व आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव द्वारा मुखबिर सूचना पर अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में ग्राम गणेशपुरा में विद्युत डीपी के पास से पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रमेश पुत्र सियाराम लोधी उम्र 55 साल निवासी ग्राम गणेशपुरा जुंगीपुर का होना बताया बाद आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1200 ग्राम गांजा कीमत लगभग 12000 रू का विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इन सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की रही महती भूमिका
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना दिनारा की पुलिस टीम थाना प्रभारी दिनारा उनि के.एन.शर्मा, सउनि विनोद गौतम, प्रआर ताराचंन्द, आर.पीकेश, आर.मृत्युन्जय, अंकित, मनीष, धर्मपाल, थाना कोतवाली की पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली निरी.बादाम सिंह यादव, उनि रामेश्वर शर्मा, उनि अरविंद छारी, सउनि भोलाराम पुरोहित, सउनि आबिद खान, आर. नरेश यादव और आर.सियाराम एवं थाना पिछोर की पुलिस टीम.थाना प्रभारी पिछोर निरी.अजय भार्गव, उनि. संजीव पंवार, आरक्षक रामनाथ, मंजीत, कुलदीप एवं आरक्षक मांगीलाल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: