---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 10, 2019

नवागत सीजेएमए एडीजे, नव चयनित मजिस्ट्रेट एवं आईएएस का स्वागत समारोह संपन्न

शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के तत्वाधान में आज जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में नवागत सीजेएमए एडीजेए जेएमएफसी के साथ ही शहर से नव चयनित मजिस्ट्रेटों एवं नव चयनित आईएएस का स्वागत समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि हाल ही नये सीजेएम राधाकृष्ण मालवीय एवं जेएमएफसी रानो बघेल एवं एडीजे पाटीदार साहब ने पदभार ग्रहण किया है। वहीं हाल ही में  घोषित यूपीएसस की परीक्षा में ऑल इंडिया में दसवीं रैंक हासिल करने वाले तन्मय वशिष्ठ शिवपुरी के ग्राम सिरसौद के मूल निवासी हैंए वह अभिभाषक अरुण शर्मा के भतीजे हैं। वहीं सिविल जज हेतु चयनित देवांश गुप्ता वरिष्ठ अभिभाषक गिरीश गुप्ता के भतीजे हैंए सिविल जज नीरज अग्रवाल वरिष्ठ अभिभाषक अशोक अग्रवाल के पुत्र हैंए वहीं अर्पित जैन इन्कम टैक्स वकील पवन जैन के पुत्र हैं। नये जजेज के आगमन एवंं नव चयनितों के सम्मान में समारोह का आयोजन आज किया गया।
         अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरण् बीण्कुमार ने कहा कि अभिभाषकगण के परिवार से जजेज और आईएएस का चयन हर्ष और गौरव का विषय हैए उन्होंने नव चयनित अधिकारियों को शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर अभिभाषक परिवार के सदस्यों ने समस्त महानुभावों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पी के शर्मा, एडीजे सिद्धि मिश्रा, एडीजे एसबी शर्मा, एडीजे संतोष कुमार गुप्ताए जेएमएफसी शैलजा गुप्ता, विधिक सहायता अधिकारी, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, एडवोकेट्स अजय गौतम, परवेज कुरैशी, सचिव सुनील भुगड़ा, कोषाध्यक्ष भरत ओझा, चन्द्रभान सिंह सिकरवार, गोपाल व्यास, बहादुर रावत सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान ने किया वहीं आभार प्रदर्शन लाईब्रेरियन एडवोकेट निखिल सक्सेना ने किया।

No comments: