---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 24, 2019

भाजपा प्रत्याशी की जीत में भूमिका निभाए चुनाव प्रबंधन समिति : शैलेन्द्र बरुआ

लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में संभागीय संगठन मंत्री ने दिया मार्गदर्शन
शिवपुरी। किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए उससे जुड़े प्रत्येक पहलु का बेहतर प्रबंधन किया जाए तो वह कार्य बेहद आसान हो जाता है। भाजपा की लोकसभा प्रबंधन समिति में भी विभिन्न श्रेणी के प्रभारी अपने कार्यों का श्रेष्ठतम प्रबंधन द्वारा आसान बनाकर प्रत्याशी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह बात भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ ने शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में कही। लोकसभा संचालन समिति की बैठक संभागीय संगठन मंत्री शैलेंन्द्र बरुआ, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र विरथरे, लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव, लोकसभा संयोजक सूर्य प्रकाश तिवारी, सह संयोजक जगराम यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। संबोधित सरते हुए लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने विभिन्न श्रेणी के कार्यों की जानकारी देते हुए श्रेणीवार टोलियां बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सौंपें गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध करें। प्रतिदिन निश्चित समय पर टोली के पदाधिकारी बैठक करें। श्री यादव ने मोदी सरकार के कार्यए भाजपा का घोषणा पत्र जन-जन तक पहुंचाकर प्रत्याशी डॉ के पी यादव को विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक का आभार जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने किया। इस बैठक में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, राधे श्याम पारीख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यबर्धन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अजीत जैन, हरिसिंह यादव, जय कुमार सिंघई, लोकसभा विस्तारक कोमल सिंह पवैया, अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बाई साहब यादव, माखनलाल राठौर, सुशील रघुवंशी, पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम, ओ.एन.शर्मा, सुशील साहू, नीरज मनोरिया, भान सिंह रघुवंशी, अनुराग अष्ठाना आदि उपस्थित रहे। 
संभागीय संगठन मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी  ने किया चुनाब कार्यालय का शुभारंभ 
शिवपुरी.भारतीय जनता पार्टी लोकसभा का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, लोकसभा प्रत्याशी डॉ.के.पी यादव, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र विरथरे, लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादवएसह प्रभारी, सूर्य प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यबर्धन शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम, माखनलाल राठौर ओ एन शर्मा आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।

No comments: