शिवपुरी/करेरा-लोक सभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम करैरा अरविंद कुमार बाजपेयी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च शहीद मंगल पांडे स्मारक से फ ूटा तालाब, बस स्टैंड, बीज भंडार रोड, पुलिस सहायता केंद्र तक निकाला गया। इस दौरान एसडीएम ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस सहायता केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान कराने व करने की शपथ दिलाई। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा विशेष रंगोली बनाई गई थी। कैंडल मार्च में अनेक प्रकार के नारे लगाते हुए मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। यहां विशेष बात यह रही कि मतदाताओं को जागरूक करने स्थानीय उप जेल करेरा के जेलर दिलीप नायक द्वारा एक गीत गाया गयाए जिस की सीडी सहायक रिटर्निंग ऑफि सर श्री वाजपेयी को प्रस्तुत की। श्री नायक द्वारा गाया गीत की सी डी पूरे कैंडिल मार्च के दौरान बजाई गयी।सभी ने बहुत सराहना की। इस दौरान रैली में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण भारी संख्या में मौजूद थे। कैंडल मार्च में तहसीलदार सर्वेश यादव, नायब तहसीलदार कुमारी ज्योति लाक्षाकार, डीपीसी प्रकाश सूर्यवंशी, जेलर दिलीप नायक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह सोलंकी, बीआरसीसी आफाक हुसेन, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रमेश भार्गव, प्राचार्य कन्या अरविंद त्रिपाठी, प्राचार्य उत्कृष्ठ श्रीमती इंदिरा दुबे, भगवत सक्सेना प्रबन्धक मार्केटिंग, रेखा तिवारी प्राचार्य एसहित अनेक अधिकारी कर्मचारीए भारी संख्या में पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Sunday, April 28, 2019
करैैरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला गया
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment