---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 28, 2019

लोकसभा चुनाव में सिंधिया और केपी यादव के बीच छाने लगी चुनावी सरगर्मियां

नाम वापिसी के बाद 13 प्रत्याशी लड़ रहे
हैं लोकसभा चुना
शिवपुरी- लोकसभा चुनावों को लेकर एक बात साफ है कि प्रदेश में यदि कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया तब संभव है कि देश में कांग्रेस का प्रधानमंत्री संभवत: राहुल गांधी होंगें वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो इसके लिए जीत मप्र के हृदय स्थल गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरेगी और जनचर्चाओं के अनुसार यहां कुछ भी अप्रत्याशित परिणाम आ सकते है लेकिन सिंधिया और केपी यादव के बीच होने वाली चुनावी सरगर्मियों ने अब कार्यकर्ताओं को बाहर ला दिया और घर-घर जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में अब नाम वापिसी के बाद 13 प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है और  इन्हीं 13 में से किसी को एक जीत मिलना है ऐसे में हरेक प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगा हुआ है। देखा जाए तो मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है जिसमे मोदी फैक्टर की इस संसदीय क्षेत्र में महती भूमिका इस बार के चुनाव में रहेगी या नहीं यह भी काबिले गौर होगा।
सिंधिया और पत्नि सहित कांग्रेसी मंत्री जुटे प्रचार में 
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ओर जहां अपने दौरे कर संपूर्ण संसदीय क्षेत्र को अल्प समय में कवर करना चाहते है तो वहीं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती प्रियदर्शिनी ने भी पूरी चुनावी कमान अपने हाथों में ले ली है सुबह से निकलकर वह पूरे संसदीय क्षेत्र में घर-घर गांव-गांव घूमकर  जनता से अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट की अपील कर रही है। वहीं मप्र कांग्रेस के मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुदयाल चौधरी आदि भी अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के दूर-सुदर इलाकों में पहुचंकर सांसद सिंधिया की जीत ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक विजयश्री दिलाने का आह्वान कर रहे है।  
केपी यादव के लिए शिवपुरी से कम गुना, अशोकनगर के कार्यकर्ता कर रहे प्रचार
लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपना जो प्रत्याशी सांसद सिंधिया के खिलाफ उतारा है वह उन्हीं का प्यादा रह चुका है तत्समय सांसद सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके केपी यादव इस बार लोकसभा गुना-शिवपुरी से संसदीय प्रत्याशी है लेकिन केपी यादव के नाम की घोषणा के बाद से ही उनके प्रचार में शिवपुरी से तो कम लेकिन गुना-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से ही कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है। वही कोलारस विधानसभा में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कमान अपने हाथों में ले ली है वह गांव-गांव जाकर भाजपा प्रत्याशी केपी यादव के लिए वोट मांग रहे है। वहीं शिवपुरी, पिछोर में आज भी कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के लिए भले ही नहीं लेकिन मोदी के नाम पर जरूरी भाजपा के लिए वोट मांगे जा रहे है।
जुबानी तीर चलाकर लोकसभा में प्रचारित हो रहे बसपा उम्मीदवार लोकेन्द्र सिंह
भाजपा-कांग्रेस के बीच बहुजन समाज पार्टी से भी प्रत्याशी के रूप में लोकेन्द्र सिंह राजपूत भी चुनावी मैदान में है और वह अपनी जुबानी तीर से जहां सामंंतवाद पर निशाना साध रहे है तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी केपी यादव को लेकर भी जुबानी तीर चलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है। बसपा का  परंपरागत वोट बैंक और जातियों के मतदाताओं को सांसद सिंधिया के द्वारा तत्समय मंत्री रहते हुए कोई उद्योग ना लगाने और भाजपा प्रत्याशी स्वयं पूर्व में सांसद प्रतिनिधि रह चुके है ऐसे में इस तरह दोनों का जुड़ाव कर अपनी बयानबाजी कर रहे है जिससे मतदाताओं को बसपा के पक्ष में किया जा सके। बसपा प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए है।

No comments: