---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 23, 2019

ट्रक चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे में ही बरामद किया चोरी गया ट्रक, आरोपी भागे

शिवपुरी-शनिवार के रोज फरियादी  मुकेश जैन निवासी राजेश्वरी रोड शिवपुरी ने अपने ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 3296 कीमत 7 30000 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी सूचना थाना कोतवाली में दी। जिस पर सूचना थाना कोतवाली में में अपराध क्रमांक 330/19 धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये ट्रक की तलाश शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त चोरी का ट्रक कोई अज्ञात व्यक्ति शिवपुरी से करैरा तरफ ले जा रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखबीर सूचना से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी शिवसिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम को करैरा तरफ  रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर चेकिंग करते हुए जा रहे थे इसी दौरान श्रीनाथ ढाबा सुरवाया में उक्त ट्रक दिखाई दिया जिसे अज्ञात आरोपी छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी गये ट्रक को सूचना के मात्र 24 घण्टे के अंदर बरामद कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव, उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आबिद खान, आरक्षक विशाल, टिंकू एवं रामजी पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: