---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 23, 2019

यातायात सूबेदार की टे्रफिक सुधारने की कवायद

रात्रि में पुराना बस स्टैण्ड से बस सं
चालन पर चालानी कार्यवाही 
माधवचौक, कोर्ट रोड के दुकानदारों को थमाए नोटिस
शिवपुरी। यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के निर्देशन में अपनी सजग कार्यप्रणाली का उदाहरण उस समय प्रस्तुत किया जब आए दिन रात्रि के समय पुराना बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली बसों का आवागमन बेधड़क हो रहा था और इससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा था इस ओर कार्यवाही करते हुए सूबेदार रणवीर यादव ने रात्रि में पुराना बस स्टैण्ड से हो रही बस संचालन को लेकर चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया और हिदायत दी कि आगे से इस तरह बस संचालन हुआ तो आगे कार्यवाही और कड़ी की जाएगी। इस पर बस संचालकों ने सहमति प्रदान करते हुए पुराना बस स्टैण्ड से बस संचालित नहीं करने की बात कही है। इसके बाद शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने रविवार को दूसरे दिन माधवचौक पर स्थित प्रेम स्वीट्स, कपिल जूस, बंसल जूस, व्ही मार्ट, मधुरम स्वीट्स को कोर्ट के नोटिस थमाए, वहीं कोर्ट रोड पर श्री माँ इलेक्ट्रीकल्स, सरदार बूट हाउस को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए।
इससे पूर्व शनिवार को पहले दिन सड़क पर खड़े रहने वाले 19 हाथ ठेलों को ट्रैफिक पुलिस ने उठा लिया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ इस कार्रवाई में नगर पालिका कहीं नजर नहीं आई। ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि नगरपालिका द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। कल भी सीएमओ से संपर्क साधा गया, लेकिन कोई रिस्पोंस नहीं मिला। पहले दिन ट्रेफिक पुलिस ने 19 ठेले वालों को ट्रैफिक थाने लाकर पुलिए एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। अब सभी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किए जाएंगे, जहां से न्यायालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट रोड पहुंचकर ट्रैफिक थाना पुलिस ने सड़क से एकाएक हाथ ठेलों को उठाना शुरू कर दिया। फिर लाइन से ठेलों को ट्रैफिक थाने तक लाया गया। ट्रैफिक थाने में फल, सब्जी, चाट व कुल्फी-आईसक्रीम ठेले पहुंचे। सामने सड़क से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक थाने में पहली बार बाजार जैसा नजारा दिखाई दिया। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को भी नो एंट्री में घुसे दो ट्रकों के चालान काटे हैं। एक ट्रक को झांसी तिराहे से पकड़ा है। दूसरा ट्रक सर्किट हाउस रोड से शहर में घुस आया था। जिन ट्रकों पर चालानी कार्रवाई की गई है अगर वह दूसरी बार नो एंट्री में आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।      

No comments: