---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 24, 2019

अधिकारी एल3 एवं एल4 के लंबित आवेदनों का वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण कराए

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देशशिवपुरी-कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने समय-सीमा (टी.एल.) के पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में एल-3 एवं एल-4 स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण रूचि लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
श्रीमती अनुग्रहा पी ने सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों की विभिन्न स्तरों पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिला अधिकारीगण एल-1 एवं एल-2 स्तर के आवेदन पत्रों का निराकरण उनके अधिनस्थ एवं वे स्वयं करें। जबकि एल-3 एवं एल-4 स्तर के आवेदनों के निराकरण हेतु विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित कराए। उन्होंने 300 एवं 500 दिवस से अधिक के आवेदन पत्रों की भी विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे आवेदन पत्र जो बिना किसी कारण एवं उत्तर के निराकरण किए बिना भेजे जाते है। इसके लिए संबंधित शाखा के लिपिक के विरूद्ध भी वेतन काटने की कार्यवाही की जाए। 

वाहन स्वामी 4 दिवस के अंदर वाहन की लॉग बुक एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करेंशिवपुरी-लोकसभा निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग द्वारा वाहन अधिग्रहित किए गए थे। उन अधिग्रहित वाहन स्वामी वाहन की लॉगबुक एवं आवश्यक दस्तावेज (बैंक खाता एवं आधारकार्ड) की छायाप्रति 04 दिवस के अंदर पुलिस लाईन शिवपुरी में जमा कराना सुनिश्चित करें। जिससे वाहनों के किराए की भुगतान की कार्यवाही समय पर की जा सके। 

No comments: