---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 21, 2019

आईटीबीपी में डीआईजी के निर्देशन में मना 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शिवपुरी-5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस.टी.एस. आईटीबीपी संस्थान के डीआईजी आर.के.शाह के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के महानिरीक्षक श्री शाह के साथ-साथ कमाण्डेट एम.ए.बेग, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, उप सेनानी के.वेंगदेशन एवं सहायक सेनानी आनंद दीक्षित आदि ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया और योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान संस्थान के डीआईजी आर.के.शाह ने अपने संबोधन में योग पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आईटीबीपी का कार्यक्षेत्र बर्फ में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर तैनाती का है जहां पर ऑक्सीजन कम होती है तथा कठिन व्यायाम करना मुश्किल होता है एवं घर से दूर होने के कारण जवान मानसिक रूप से भी तनाव में होते है ऐसे में योगा जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करने में सहायक है। 

No comments: