नो एण्ट्री में घुसे ट्रकों के किए चालान तो वहीं बिना नंबर की गाडियों को पकड़कर रोका और सुरक्षा की दृष्टि से डलाए नंबरशिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यातायत प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा भी अपनी कार्यशैली में बदलाव किया गया है वह एसपी के निर्देशन में यातायात प्रभारी ने बाईकर्स के खिलाफ अभियान चलाया है जो बाईक बिना नंबर के दौड़ रही है उन्हें रोककर पकड़कर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही सुरक्षा की दृष्टि से बाईक के नंबर डलाए जा रहे है इस व्यवस्था को आमजन द्वारा सराहा जा रहा है क्योंकि अधिकांशत: कोई भी घटना बाईकर्स द्वारा की जाती है तब यदि बाईक के नंबर आमजन भी पहचान ले तो वह पुलिस को देकर सहयोग प्रदान कर सकते है और घटना को कारित करने वाले आरोपी भी समय रहते पुलिस के हत्थे चढ़ेंगें जिससे अपराधों पर भी काफी अंकुश लगेगा। इसके अलावा शहर में नो एण्ट्री में प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि कोई ट्रक नो एण्ट्री में शहर के अंदर पाया जाता है तब उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है।
यातायात सुधारने की है कवायद
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शिवपुरी जिले की कमान संभाली है तब से यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। शहर में बाइकर्स द्वारा हो रही चोरियां के खिलाफ यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा बिना नंबर की बाइक जो शहर में घूम रही हैं। उनको पकड़कर चालानी कार्रवाई की गई एवं उन्हें सख्त निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी श्री यादव ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वह अपनी बाइक्स बिना नंबर के ना चलाएं एवं उनके लाइसेंस रजिस्ट्रेशन एवं बीमा भी चेक किए जा रहे है इसलिए वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण तैयार कर रखें और यदि बिना नंबर की बाइक है तो उस पर रजिस्टे्रशन नंबर डलवाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि शहर में बिना नंबर की गाडिय़ों का दुरुपयोग हो रहा है। सबसे ज्यादा चोरी में बिना नंबर की बाइक का उपयोग होता है। इसी कारण यातायात प्रभारी द्वारा नंबर डालने की मुहिम चलाई गई है जिससे कोई वारदात हो तो बाइक को ट्रेस किया जा सके।
इनका कहना है-कोई भी वारदात यदि बाईकर्स द्वारा की गई है तो ऐसा कोई वाहन जिस पर नंबर अंकित नहीं है वह अपराध कर भाग खड़े होते या फिर बिना नंबर के वाहन चोरी भी हो जाते है ऐसे में अपराधों और वाहन की चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया है जिसमें जिन वाहनों पर नंबर नहीं पाए जाते उन पर कार्यवाही कर मौके पर ही नंबर डलाए जा रहे है इसलिए आमजन से अपील है कि वह अपने वाहन चलाते समय असुविधा से बचने के लिए वाहन के कागजात साथ में आवश्यक रूप से रखें।
रणवीर सिंह यादव
यातायात प्रभारी, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment