---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 23, 2019

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा, आगामी समय की रूपरेखा हुई तय

शिवपुरी-किसान हितो में कार्य कर किसानों को शोषण से रोकने और उनके अधिकारों को लेकर कार्य करने वाले भारतीय किसान संघ की  आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री पवन शर्मा भाटी मौजूद रहे जिन्होंने प्रांतीय कार्यक्रमों को लेकर बैठक में जानकारी दी। जिस पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया)ने सहमति जताते हुए आगामी समय में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में किसानों की सहभागिता, किसानों को उनकी उपज का मूल्य, सोसायटीयों से होने वाली खाद खरीदी आदि को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया। इन बिन्दुओं पर बैठक में मौजूद किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहमति व्यक्त करते हुए अपना समर्थन दिया और भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों की लड़ाई साथ मिलकर लडऩे का संकल्प लिया। इस बैठक में जिला मुख्यालय सहित तहसील के अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में भारतीय किसान संघ पवन भाटी (प्रान्त मंत्री भाकिसं), कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया) जिलाध्यक्ष भाकिसं शिवपुरी एवं जिले एवं तहसील की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थी उसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। 
अगामी कार्यक्रम इस प्रकार हैं 01. जुलाई महीने में भारतीय किसान संघ के जिला व तहसील के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले एवं तहसीलों में 3-3 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। 
02. अगस्त महीने में तीन दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा।
03. प्रदेश  सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादा जुलाई माह तक पूरा नहीं किया गया तो अगस्त महीने में भारतीय किसान संघ शिवपुरी और जिले के समस्त किसान भाई जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 

No comments: