शिवपुरी- जिले के करैरा क्षेत्र में दुर्घटना में हुए घायलों को जब दो घंटे तक उपचा नहीं मिला तो किसी ने पत्रकारों को सूचना दी। इस पर अपनी जिम्मेदार निभाते हुए करैरा के पत्रकार संजय गुप्ता बिलैया अपने साथी हरिशरण चौरसिया व अन्य पत्रकारों के साथ करैरा के स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। यहां देखा मरीज उपचार के लिए तड़प रहे है और उन्हें देखने-सुनने वाला कोई नहीं। इसी दौरान जब पत्रकार साथी घटनाक्रम को लेकर घायलों से पूछताछ कर स्वास्थ्य केन्द्र में न्यूज कवरेज कर रहे थे कि तभी करैरा बीएमओ डॉ.प्रदीप शर्मा की पत्नि श्रीमती श्वेता शर्मा शासकीय वातन से एकाएक अस्पताल पहुंची जिन्हें कवरेज के लिए जब पत्रकार संजय गुप्ता आगे बढ़े और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे तो इस पर बीएमओ की पत्नि श्वेता शर्मा भड़क गई और मौके पर ही कवरेज कर रहे पत्रकार संजय गुप्ता का मोबाईल छिन लिया और अभद्रता की जब मोबाईल मांगा तो वह उल्टा पत्रकारों को ही डांट-डपट करती हुई नजर आई। बाद में इस घटनाक्रम को लेकर पत्रकार संजय गुप्ता ने पुलिस थाना करैरा में शिकायती आवेदन दिया तब कहीं जाकर उन्हें अपना मोबाईल मिला। वहीं बताया गया है कि पत्रकार संजय गुप्ता के इस कवरेज से खिन्न होकर बीएमओ डॉ.प्रदीप शर्मा की पत्नि ने भी पुलिस थाना करैरा में पत्रकारों के खिलाफ शिकायत कर मामले को दबाने का प्रयास किया है। इस पूरे घटनाक्रम में पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक एवं सीएमएचओ से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
Saturday, June 22, 2019
न्यूज कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बीएमओ की पत्नि ने की अभद्रता, छीना कैमरा
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment