---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 21, 2019

स्टेडियम में होगा हॉकी/जूडो/योगा फीडर सेंटर चयन ट्रायल

शिवपुरी- खेल और युवा कल्याण विभाग की योजनांतर्गत खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में हॉकी/जूडो/योगा फीडर सेंटर हेतु उक्त खेल में रूचि रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु दिनांक 1 जुलाई 2019 को 12 से 16 आयु वर्ग से अधिक न का चयन ट्रायल लिया जा रहा है, चयन ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों का जनरल फि टनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट, मेडीकल टेस्ट लिया जायेगा। उक्त चयन ट्रायल श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, जाधव तालाब के पास शिवपुरी (खेल परिसर) में दिनांक 23.06.2019 को प्रात: 6.00 बजे से आयोजित की जा रही है। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों के पंजीयन फ ार्म जमा होने के उपरांत ही चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाणिकरण हेतु जन्म प्रमाण पत्र/अंक सूची, की मूल प्रति एवं छायाप्रति एवं साथ में 02 नवीन पासपोर्ट साईज के फ ोटो लाना अनिवार्य है, जिससे तत्समय पंजीयन कराया जा सके। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने हॉकी/जूडो/योगा खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी से अपिल की है उक्त चयन ट्रायल मे अधिक से अधिक संख्या में बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 12 वर्ष पूर्ण एवं 16 वर्ष से अधिक न हो भाग ले सकता है।

No comments: