---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 21, 2019

सांसद यादव ने चंदेरी-ललितपुर के लिए राशि आवंटित एवं अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए रेलमंत्री से की चर्चा

शिवपुरी-शिवपुरी गुना सांसद डॉ के पी यादव ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल जी से भेंट कर पिपरई गांव के रास्ते चंदेरी और ललितपुर को जोडऩे वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन पर जल्द राशि आवंटित करने एवं कार्य शुरू करने के संबंध में पत्र देते हुए चर्चा की और माननीय मंत्री जी से ट्रेन 19659-19660 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस के अशोकनगर स्टापेज हेतु चर्चा की एवं अस्थायी रूप से बंद ट्रेनें नागदा-बीना जबलपुर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सुचारू रूप से संचालन करने का प्रस्ताव दिया। इस रेलमार्ग के निर्माण होने से सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सुधार पर्यटन एवं उद्योग विकास तथा रोजगार की अनंत संभावनाएं विकसित होंगी तथा ऐतिहासिक नगरी चन्देरी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगी।

No comments: