---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 20, 2019

खेल सामग्री देकर मनाया पूर्व मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन

-एसपीएल टी-20 प्रतियोगिता-
चौरसिया सुपर किंग को हराक

र नैतिक 11 पहुंची फायनल में शिवपुरी- गत दिवस मप्र शासन की पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवपुरी यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस उनके खेल विभाग में विधायक प्रतिनिधि छोटे खां द्वारा खेलों के माध्यम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नवोदित क्रिकेटरों को खेल सामग्री वितरित कर पूर्व मंत्री यशोधरा के जन्मोत्सव पर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की गई और क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने वाले क्रिकेटरों को पूर्व में खेल मंत्री रही यशोधर राजे सिंधिया द्वारा खेल के लिए दिए गए उनके अभिन्न योगदान को बताया गया। वरिष्ठ क्रिकेट छोटे खां ने बताया कि शहर के मध्य पोलोग्राउण्ड मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी छोटे खां क्रिकेट एकादमी के बैनर तले आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल टी-20 प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित क्रिकेट खिलाडिय़ों को क्रिकेट की बारीकियों और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रतियोगिता के मुकाबले में चौरसिया सुपर किंग को हराकर नैतिक 11 ने फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। गुरूवार को ख्ेाले गए मैच में चौरसिया सुपर किंग की को नैतिक 11 ने 5 विकेट से हराकर फायनल में प्रवेश किया है। पहले खेल हुए सुपरकिंग ने 20 ओवर में 90 रन बनाए जबाब में नैतिक 11 ने यह स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट खोकर बना लिया और 5 विकेट से मैच जीतकर फायनल में प्रवेश किया। आज मैच प्रारंभ होने से पहले दोनों टीमों से परिचय गिरीश मिश्रा मामा, केवल जैन, गजेन्द्र भाटिया, मनीष वशिष्ठ, यश खण्डेलवाल, डॉ.रहीस खान, सुनील झा ने किया और अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर ग्रुप में अल्तमस 11 और आदि टाईगर ने अपने-अपने मैच जीतकर फायनल में प्रवेश किया। फायनल मैच 25 जून को खेला जाएगा।