---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 20, 2019

करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में फैला आक्रोश

शिवपुरी- म.प्र.विद्युत मण्डल की लापरवाही के कारण गत दिवस एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना जवाहर कॉलोनी के पीछे स्थित खेल परिसर(श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम शिवपुरी) के समीप की है जहां बीते कुछ समय पूर्व स्टेडियम की ओर से भी विद्युत विभाग को शिकायत कर खंबे में फैल रहे करंट के बारे में जानकारी दी और यहां से आए दिन पशु व अन्य लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस संदर्भ में बिजली विभाग को शिकायत कर समस्या के निराकरण की मांग की थी लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी होती उससे पूर्व ही यहां हादसा हो गया। खेल परिसर से सटी दीवाल के निकट गत दिवस एक भैंस विचरण के समय गुजर रही थी कि तभी वह रोड़ किनारे करंट से प्रवाहित होने वाले खंबे से जा टकराई और इस हादसे में भैंस की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा और बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनपा बाबजूद इसके बिजली विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। यहां बता दें कि खेल परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है और दूर
-दराज से भी खिलाड़ी खेलने यहां आते है ऐसे में बिजली विभाग के खंबे में फैल रहे करंट के बारे में भी विभाग को सूचना दी गई और इस सूचना पर ध्यान ना दिए जाने के कारण आज एक भैंस की मौत हो गई वह तो भला हुआ कि यहां इस करंट से कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा किसी बड़े हादसे और घटना की संभावना भी बनी हुई थी। इस तरह की घटनाओं को लेकर बिजली विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए और इस तरह की कोई भी सूचना मिले उस पर त्वरित कार्यवाही करना चाहिए ताकि कोई भी हादसा हो उसे समय रहते रोका जा सके। 

No comments: