शिवपुरी-दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी द्वारा 20 जून को योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राजीव लोचन शुक्ल, सेनानी के नेतृत्व में साईकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दूरसंचार वाहिनी के समस्त हिमवीरों ने भाग लिया। फ्लैक्स बैनर तथा प्ले कार्ड लेकर यह साईकिल रैली शिवपुरी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हुए वाहिनी मुख्यालय में समाप्त हुई, जिसमें शहर वासियों को विभिन्न माध्यमों से योग के बारें में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, सेनानी दूरसंचार वाहिनी, आ.ई.टी.बी ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योग क्रियाओं के माध्यम से मनुष्य को विभिन्न प्रकार कलाओं में पारंगत कर एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है। योग मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे बिमारियाँ हमारे शरीर पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकती है। योग प्राचीन काल से हमारे पूर्वजों का स्वास्थ्य के संदर्भ में उत्तम माध्यम रहा है। नित्य योग करने से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
Thursday, June 20, 2019
आई.टी.बी.पी., शिवपुरी ने निकाली योग साईकिल जागरूकता रैली
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment