---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 23, 2019

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में बनाएगा 10 हजार नए सदस्य

पार्टी से दूर रह गए लोगों को सदस्य बनाकर जोड़ें मोर्चा कार्यकर्ता: सुशील रघुवंशी शिवपुरी। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या कुल जनसंख्या की 52 प्रतिशत है। इसमें 92 जातियां और 275 उपजातियां शामिल हैं। सदस्यता अभियान के दौरान हमें उन लोगों तक पहुंचना हैए जो अभी तक किसी कारण से पार्टी से दूर हैं। मोर्चा कार्यकर्ता ऐसे लोगों तक पहुंचें और अपनी बात रखकर उन्हें पार्टी से जोड़ें। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने आज सदस्यता अभियान के संबंध में आयोजित मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
बैठक में मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष श्री धनपाल यादव ने सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी के रूप में श्री नवनीत सेन को दायित्व प्रदान किया। इसके अलाबा मंडल प्रभारियों को भी दायित्व सौंपे गए। बैठक मे जिला सदस्यता प्रभारी श्री राजू बाथम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश में 11 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है इसके साथ ही जिले में 10000 का लछ्य है सदस्य मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुट जाएं श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रोंए सार्वजनिक स्थलोंए वर्गों एवं समूहों की पहचान कर वहां सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडऩा हैए जिसके लिए मोर्चा कार्यकर्ता सर्वोत्तम प्रयास करें। बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष धनपाल यादव ने कहा कि मोर्चा के सदस्यता प्रभारियों को भाजपा कें संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर 11 अगस्त तक सतत अपने प्रभार के जिलों में सदस्य बनाने का कार्य करना है। मोर्चा द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। इसके लिए हर मंडल में 1300 से 1500 सदस्य बनाएं। इस अभियान में मोर्चे द्वारा प्रत्येक मण्डल के मतदान केंद्र पर 50-50 सदस्य बनाएं जाएंगे। बैठक में बताया गया कि 5 अगस्त को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवम नगर मंडल के कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह किरार, रामस्वरुप रिझारी,भगवत गोस्वामी, रामकिशन सेन मथुरा प्रजापति, जयदीप कुशवाह, नरोत्तम रावत, सुशील वर्मा, आकाश राठौर सहित अनेक उपस्थित थे। 

No comments: