Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 26, 2019

अपना घर आश्रम ने प्रभुजियो के साथ मनाई दीवाली

शिवपुरी-दीप पर्व दीपावली का त्यौहार प्रभुजियों के साथ मिलकर अपना घर आश्रम शिवपुरी ने मनाया। इस अवसर पर अपना घर के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने मिलकर प्रभुजियों को दीपावली की शुभकामनाऐं दी और उनके साथ मिलकर आतिशबाजी, मिष्ठान का वितरण किया। प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रेम व सद्भाव का प्रतीक दीपावली के त्यौहार से प्रभुजी भी स्वयं को वंचित ना समझे इसे लेकर अपना घर
आश्रम परिवार द्वारा प्रभुजियों के साथ दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी प्रभुजियों ने भी भाग लिया और सभी ने मिलकर सर्वप्रथम धनतेरस की पूजा की तत्पश्चात छोटी दीपावली के साथ ही बड़ी दीवाली का त्यौहार सभी प्रभुजियों ने मिलकर मनाया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम संस्था के संयोजक गौरव जैन, प्रकाशचंद गोयल, अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल, सचिव शीतल जैन, कोषाध्यक्ष गोविन्द बंसल, भगवान लाल सिंघल, कैलाश नारायण शर्मा, सत्यानारायण गोयल, प्रमोद जैन, कैलाश दुबे, नरेन्द्र गुप्ता, जगदीश निगौती, डॉ.महेश कुमार शर्मा आदि सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए। इसके साथ ही प्रभुजियों की सेवा में कार्यरत सेवादारों को वस्त्र, राशि व मिष्ठान वितरण किया गया। 

No comments:

Post a Comment