---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 28, 2020

काली माता मंदिर पर 25वां वार्षिकोत्सव महोत्सव 01 फरवरी को

शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महामाया भगवती काली माता के दरबार में काली माता जागरण परिवार द्वारा गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 25वां वार्षिक महोत्सव आगामी 01 फरवरी को झांसी रोड़ स्थित काली माता मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए काली माता जागरण परिवार के एड.भरत ओझा व गंगाराम सोनी व चरणसेवक राजकुमारदास त्यागी द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मॉं काली के दरबार में वार्षिकोत्सव महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें रात्रि जागरण और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते है। इस बार यह आयोजन आगामी 01 फरवरी को मॉं काली माता मंदिर झांसी रोड़ पर मनाया जाएगा जिसमें आयोजित रात्रि जागरण में मॉं के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देने के लिए बाहर से गायक कलाकार भी पधारेंगें जिसमें गायक कलाकार हल्लेराम कुशवाह, पूजा एवं हल्केराम कुशवाह एण्ड पार्टी ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम समापन पश्चात अगली सुबह 2 फरवरी को मंदिर प्रांगण में हवन, शांति एवं कन्याभोज होगा। समस्त धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य धार्मिक आयोजन मॉं काली मंदिर पर आयोजित 25वें वार्षिक महोत्सव में सपरिवार रात्रि जागरण में शामिल होने की अपील की गई है।

No comments: