अरुण और विवेक ने जीता वेटरन का युगल खिताब
शिवपुरी- गत 3 दिनों से शिवपुरी क्लब में आयोजित ओपन ओम दादा स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्वालियर गुना शिवपुर अशोकनगर इंदौर से लगभग एक सैकड़ा खिलाडयि़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुकाबले काफी रोमांचक हुए इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी डिस्टिक जज ए.के.वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर एवम् शिवपुरी के खिलाडयि़ों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में 4 तरह की स्पर्धा आयोजित की गई थी, अंडर 15- 15 से 35 एवं 40 के ऊपर युगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, प्रतियोगिता का ओपन युगल खिताब शिवपुरी के निखिल चौकसे एवं ग्वालियर के गौरव परमार ने ग्वालियर की, एल एन आई पी की जोड़ी को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराकर जीत हासिल की। एकल प्रतियोगिता में गौरव परमार ने चिंतन गुप्ता को 2-0 से सीधे सेटों में जीत दर्ज कर एकल खिताब अपने नाम किया। 40 के ऊपर के वर्ग में अरुण वर्मा और विवेक पाठक ने अपने प्रतिद्वंदी समीर सक्सेना एवं दुष्यंत गोयल को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का वेटटर्न का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रॉमिनेंट क्लब ने किया आयोजक सदस्य अविनाश सक्सेना, जिनेश जैन, अमिताभ त्रिवेदी, सुधीर राजोरिया, दिलीप बैश्य, विवेक पाठक, अरुण वर्मा, निखिल चौकसे, प्रयाग नारायण शर्मा, सोनू शर्मा, समीर सक्सेना, पंकज शर्मा, पंकज गुप्ता, नवीन मलिक, दुष्यंत गोयल, बॉर्बी हरि शरण गुप्ता, आशीष पटेरिया, सुनील गुप्ता, दीपेश सांखला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment