---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, January 12, 2020

पुरानी रंजिश में करौंदी सम्पवैल के निकट दोस्त ने मारी दूसरे दोस्त को गोली

शिवपुरी। दोस्ती की खटास को कोई दोस्त कब याद कर अपना बदला ले इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि रविवार की देर सायं को थाना फिजीकल क्षेत्र में भी एक ही ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक दोस्त ने अपनी पुरानी रंजिश के चलते दूसरे दोस्त को करौंदी सम्पवैल के निकट गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी दोस्त वहां से भाग निकला। घटना के बाद सरेराह हुई इस गोलीबार की घटना से फिजीकल क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी अस्पताल पहुंचे और टीआई फिजीकल सुनील खेमरिया से मामले की जानकारी ली साथ ही घटना में गोलीकाण्ड को अंजाम देने वाले आरोपी को शीघ्र पकडऩे के निर्देश दिए। फिजीकल पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही है। फिजीकल टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि आरोपी अविनाश शर्मा निवासी जायका होटल के पीछे शिवपुरी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही पुराने दोस्त सत्येंद्र गुर्जर निवासी मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी सम्पवैल के निकट खड़े हुए थे इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इस विवाद में आरोपी अविनाश शर्मा ने अपने पास रखी बंदूक से दोस्त सत्येेन्द्र गुर्जर को गोली मार दी जो उसके कंधे में जा लगी और घटना के बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सरेराह फिजीकल क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और वहां भीड़ का मजमा लग गया। पुलिस मामले की विवेचना कर आरोपी की तलाश कर रही है।

No comments: