---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 31, 2020

स्वामित्व की भूमि पर खत्म हो चुकी कंपनी के नाम पर कराया नामांतरण

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से की शिकायत, कार्यवाही की मांग
शिवपुरी-स्वामित्व की भूमि का नामांतरण समाप्त हो चुकी कंपनी के नाम पर किया गया और अन्य व्यक्तियों ने इस तथ्य को छुपाकर अपने नाम कराकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की जाकर प्रार्थिया की बेशकीमती भूमि हड़पने का प्रयास किया गया है जिसके विरूद्ध कार्यवाही कराने को लेकर तलैया मोहल्ला निवासी तमन्ना बानो पत्नि नबाब शाह पुत्री मिन्टू शाह ने यह शिकायत शिवपुरी प्रवास पर आए पूर्व केन्द्रीय ंमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्थानीय सर्किट हाउस में लगाए गए जनता दरबार में शिकायती आवेदन देकर की। पीडि़ता ने इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। मौके पर ही पूर्व सांसद सिंधिया ने महिला तमन्ना बानो के इस आवेदन को लेकर तत्काल एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस संबंध में पूर्व 5 नवम्बर 2019 को भी जिला प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत की गई है और 181 सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायत दर्ज है किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इस कारण प्रार्थिया ने अब पूर्व सांसद सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है।
यह की है शिकायतप्रार्थिया तमन्ना बानो शाह ने शिकायती आवेदन में बताया कि ग्राम छावनी स्थित भूमि सर्वे क्रं.587,589 में हिस्सा 1/4 तथा भूमि सर्वे क्रं.579,580,581,582,587,588,589,590 एवं 591,592 में अपनी बहिन जरीना बानो के साथ 1/12 की भूमि स्वामी है उक्त भूमि को प्रार्थिया को अपने पिता मिठ्ठू शाह से उत्तराधिकार में प्राप्त हुई है। इस भूमि के संबंध में एक प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में भी लंबित था जिसमें प्रार्थी तमन्ना बानो के पिता स्व.मिट्ठू शाह के वारिसानों द्वारा राजीनामा 8 अगस्त 2018 को राजीनामा किया गया है उक्त राजीनामा सिविल अपील क्रं.349/06 में किया गया है और उक्त राजीनामे पर प्रार्थिया के हस्ताक्षर नहीं है तथा ना ही प्रार्थिया द्वारा कोई राजीनामा किया गया इसके बाबजूद अनावेदकगण जय तिरूपति बिल्ड इन्फा प्रायवेट लिमिटेड द्वारा गोपीचंद पुत्र रमेशचंद अग्रवाल निवासी तानसेन नगर ग्वालियर द्वारा नामांतरण तहसील शिवपुरी में किया गया जो प्र.क्रं.1050/17-18 अ-6 पर दर्ज हुआ एवं इसी प्रकार श्रीमती दमयंती पत्नि शिवकुमार शिवहरे, रामगोपाल, रविन्द्र, संतोष पुत्रगण शिवगोपाल शिवहरे, पुष्पलता पत्नि लक्ष्मीनारायण शिवहरे, राजेन्द्र, अनिल पुत्रगण लक्ष्मीनारायण शिवहरे निवासी न्यू ब्लॉक शिवपुरी द्वारा तहसील शिवपुरी में नामांतरण हेतु आवेदन पेश किये जो प्रकरण क्रं.1189/17-18 अ-6 पर दर्ज हुआ है। उक्त राजीनामे में आदेश दिनांक 9 अगस्त 2018 के विरूद्ध प्रार्थिया द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में रिव्यू पिटीशन क्रं.1118/18 पेश की है जिस पर उन्होंने किसी भी प्रकार का राजीनामा नहीं किए जाने का उल्लेख किया है और ना ही प्रार्थी उक्त राजीनामे को स्वीकार करती है। इस तरह अनावेदकगणों द्वारा धोखाधड़ी कर प्रार्थिया तमन्ना बानो के हिस्से की भूूमि को हड़पने का प्रयास किया गया है इस मामले में पूर्व सांसद सिंधिया से शिकायती आवेदन देकर उचित जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार पीडि़ता ने लगाई है।

No comments: