---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 31, 2020

सेवा प्रकल्पों को नए आयाम प्रदान करेगी जेसीआई डायनमिक : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी

जेसीआई डायनमिक संस्था का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, नवीन कार्यकारिणी ने ली सेवा कार्यों की शपथ
शिवपुरी-सेवा किसी की मोहताज नहीं होती और जब सेवा का मन में ख्याल आता है तो स्वत: जरूरतमंद के बीच वह सेवाभावी अथवा यूं कहें कि सेवा कार्य स्वयं पहुंच जाते है, बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्रों का महिलाओं को धारण करना यह संदेश देता है कि निश्चित रूप से जेसीआई डायनमिक अपने आगामी समय में सेवा प्रकल्पों को नए आयाम प्रदान करेगी, बसंत पंचमी के दिन सेवा कार्यों की शपथ से यह आयोजन सार्थक हो गया और जेसीआई के सिद्धांतों पर चलकर पीडि़त मानवता के लिए जेसीआई संस्था अपने सेवा कार्यों को इसी तरह संचालित करेगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। उक्त उद्गार प्रकट किए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जो स्थानीय स्टार गोल्ड होटल में आयोजित जेसीआई डायनमिक संस्था के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि एवं शपथ विधि अधिकारी के रूप में जेसी सलिल गुप्ता पास्ट जोन प्रेसीडेंट व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की धर्मपत्नि श्रीमती विभा रघुवंशी के साथ मंच पर मैंन्टोर गुलनाज जावेद जी व संस्था की नवीन अध्यक्षा डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे, सचिव श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती पूजा सक्सैना मंचासीन थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूजा चानना, श्रीमती वर्षा जैन व श्रीमती किरण उप्पल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था सचिव श्रीमती शशि शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
अध्यक्षा ने ली सेवा कार्यों की शपथइस दौरान नवीन अध्यक्षा डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे ने अपने दायित्व को ग्रहण करते हुए आश्वस्त किया कि वह पीडि़त मानवता के लिए अपनी संस्था के सहयोग से हर समय तन-मन-धन के साथ सेवा कार्य करेंगी साथ ही घोषणा की कि आज के इस शपथ ग्रहण के दौरान की जाने वाली सेवा गतिविधि के तहत स्वयं की ओर से 101 नवीन गरम रजाई दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में प्रदाय की जाएगी। साथ ही विश्वास दिलाया कि जेसीआई के सिद्धांतों के अनुरूप शिवपुरी में जेसीआई डायनमिक सेवा कार्यों में अग्रणीय रूप से भाग लेगी और पीडि़तजनों के प्रति संवेदना रखते हुए उन्हें आवश्यक हर मदद मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान तालियों की गडग़ड़ाहट से नवीन अध्यक्षा का अभिवादन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी ने निभाई सहभागिताकार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाते हुए जेसीआई डायनमिक संस्था की नवीन कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा चानना, श्रीमती विभा रघुवंशी, श्रीमती सीमा शिवहरे, सचिव श्रीमती पूजा सक्सैना, कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि पाराशर, श्री आनंदिता गांधी, श्रीमती कंचन शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीमती रंजना बेचैन, पूनम पुरोहित, संस्थापक सदस्यों में श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी, श्रीमती ज्योति चौकसे, श्रीमती सोनिया सांखला, श्रीमती ज्योति त्रिवेदी, श्रीमती मीना दुबे व कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती वर्षा जैन, श्रीमती उर्वशी चानना, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती साधना शर्मा शामिल रही। इस अवसर पर श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती नम्रता गौतम, श्रीमती अरूणा विजयवर्गीय, श्रीमती मोना ढींगरा, श्रीमती तनु गुप्ता, श्रीमती गुंजन केन्द्रीया, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि सहित अन्य जेसीआई महिलाऐं मौजूद रही।

No comments: