शिवपुरी- शासन की महत्वाकांक्षी उपहार योजना के तहत शासकीय विद्यालयों के उन्नयन एवं बच्चों को जमीन से उठाकर टेबिल-कुर्सी पर बैठाने का अनुकरणीय करने वाले जिला आबकारी अधिकारी के.एस.मैकाले को गत दिवस जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी., पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां बता दें कि आबकारी अधिकारी के.एस.मैकाले द्वारा आबकारी विभाग में रहते हुए मप्र शासन की महती उपजार योजना का लाभ प्रदाय करने का अनुकरणीय कार्य किया गया जिसमें कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. के निर्देशन में ऐसे शासकीय विद्यालय जिनमें बच्चे जमीन पर बैठकर अध्यापन कार्य करते है उन्हें जमीन से उठाकर कुर्सी और शिक्षा सामग्री से युक्त बस्ता रखने के लिए हॉल युक्त टेबिल-कुर्सी प्रदाय करने का कार्य किया गया जिसमें अब तक आबकारी जिला अधिकारी के.एस.मैकाले के प्रयासों से 13 लाख 50 हजार रूपये का फर्नीचर विभिन्न शासकीय स्कूलों में प्रदाय किया गया। इस अभिनव प्रयोग की सराहना स्वयं गणतंत्र दिवस पर मंच से जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. द्वारा की गई जबकि मंच संचालक द्वारा किए गए सेवा कार्य का ब्यौरा दिया गया और यह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला आबकारी अधिकारी को सम्मानित किया गया।
Friday, January 31, 2020
Home
/
Unlabelled
/
उपहार योजना के तहत लाखों रूपये का फर्नीचर प्रदाय करने पर जिला आबकारी अधिकरी हुए सम्मानित
उपहार योजना के तहत लाखों रूपये का फर्नीचर प्रदाय करने पर जिला आबकारी अधिकरी हुए सम्मानित
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment