---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, January 11, 2020

ठा.भीकम सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट : रिजौदी व सिंघारई ने जीते मैच

शिवपुरी। अपने पिता की विरासत को संजोने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, शिवराज यादव के पूज्यपिता स्व.ठा.भीकम सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए खतौरा में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास की 32 टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया और वह अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता के आयोजक रामवीर सिंह यादव उपाध्यक्ष जपं बदरवास ने बताया कि बदरवास क्षेत्र के खतौरा में खतौरा क्रिकेट टूर्नामेंट जो कि बैजनाथ सिंह यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस के पूज्य पिताजी स्वर्गीय ठाकुर भीकम सिंह जी की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट संयोजक रामवीर सिंह यादव द्वारा बताया गया कि आज आज दो मैच खेले गए पहला मैच रिजोदी बनाम नयागांव के बीच खेला गया जिसमें नयागांव ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 65 रन बनाए जिसे रिजोदी द्वारा 9 ओवर में 3 विकेट खो कर प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच मुख अथिति नीरज सोनी द्वारा सुनील को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 41 रन का योगदान दिया। वही दूसरा मैच खरैह और सिंघारई के बीच खेला गया जिसमें सिंघारई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 123 रन बनाए जिसमे सुखराम राणा ने अपनी टीम के लिए 51 रन का योगदान दिया। जबाब में खरैह की पूरी टीम 79 रन बनाकर ही आउट हो गयी 44 रन से सिंघाराई ने मैच जीत लिया सुखराम राणा को मैन ऑफ द मैच सुखराम राणा को मुख्यातिथि पंकज अग्रवाल द्वारा दिया गया। 

No comments: