आने वाले समय में जीडीपी ग्रोथ वाले बजट को आमजन ने सराहाशिवपुरी-नरेन्द्र मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल का बजट केन्द्रीय वित्तीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण द्वारा पेश किया गया। यह बजट आमजन को लोकलुभावना वाला रहा तो वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा इस बजट को नाकाफी बताया गया। शिवपुरी में बजट को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाऐं रहीं। इसमें जहां महिलाओं ने बजट महंगाइ को कम करने की अपेक्षा व्यक्त की तो वहीं देश की आर्थिक स्थिति मजबूत रहे इसे लेकर लोगों की सरकार से मांग थी हालांकि यह बजट आगामी समय में देश की जीडीपी ग्रोथ को बढ़ाना वाला है जिसे आमजन द्वारा सराहा गया। बजट में 5 लाख रूपये तक की आय वाले व्यक्तियों को टैक्स से छूट दी गई है तो वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा ऐसा प्रतीत होता हुआ नजर आ रहा है। बजट में नए शासन में व्यक्तियों के लिए पूर्व निर्धारित रिटर्न की व्यवस्था है जबकि नई बिजली उत्पन्न करने वाली कंपनियां कॉर्प टैक्स दर 15 प्रतिशत रहेगी। प्राथमिकता क्षेत्र में विदेशी निवेश पर 100 प्रतिशत कर की छूट दी गई है। स्टार्ट अप कर्मचारियों को 5 वर्ष या बिक्री के बाद या अन्य शर्तों के अनुसार कर योग्य बनाया जाना तय किया गया है। स्टार्ट अप के लिए छूट की टर्न ओवर सीमा 100 करोड़ रहेगी साथ ही सहकारी समितियों के लिए विकल्प सहकारी समितियां 10 प्रतिशत अधिभार के साथ 22 प्रतिशत कर और बिना किसी छूट के 4 प्रतिशत उपकर चुन सकती है। 1 वर्ष तक विस्तारित किफायती आवास के डेवलपर्स को कर अवकाश दिया गया है व सर्कल के साथ अंतर की सीमा अब 10 प्रतिशत हो सकती है। इस तरह आमजन को देखते हुए बजट पेश किया गया है।
प्रतिक्रियाऐं-हमें टैक्स में कुछ राहत मिली है तो हम थोड़ा राहत महसूस कर रहे है।
रामस्वरूप शर्मा, निवासी शिवपुरी
महंगाई के इस दौर में सरकार को महिलाओं के प्रति भी सोच रखनी चाहिए, हालांकि महंगाई को लेकर सरकार ने प्रयास किए जो आने वाले समय में अपना परिणमा देंगें।
श्रीमती इमरोज खान, शिक्षिका, शिवपुरी
बजट में रोजगार, महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है संभव है कि मोदी सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलें तो निश्चित रूप से यह बजट आमजन के हित में कहा जाएगा।
श्रीमती निदा खान, गृहिणी, शिवपुरी



No comments:
Post a Comment