---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 1, 2020

पुलिस से जोडऩे की अनूठी पहल है स्टूडेण्ड पुलिस कैडेट योजना : एडीजी राजाबाबू सिंह

स्टूडेण्ट पुलिस केडेट्स योजना 2019-2020 का हुआ समापनशिवपुरी- पुलिस से जुड़कर स्टूडेंट अनुशासन का पाठ सीखे, पुलिस की कार्यप्रणाली को जाने कि वह कैसे और किन परिस्थितियों में कार्य करती है साथ ही स्टूडेंटस को सीधे पुलिस से जोडऩे की अनूठी पहल है स्टूडण्ेड पुलिस कैडेट योजना जिसमें इन स्टूडेण्टों को स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना के उद्येश्यों से अवगत कराना जैसे-कानून का सम्मान करना, अनुशासन, प्रकृति के प्रति लगाव, नैतिक मूल्यों के बारे में समझााया तथा इस योजना के बारे में विस्तृत रूप जाने यह प्रमुखता से शामिल है इसके लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह बधाई के पात्र है कि उन्हेांने इस योजना से स्टूडेण्टों को ना केवल जोड़ा बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराकर इस योजना का लाभ दिलाया। उक्त उद्गार प्रकट किए एडीजी राजबाबू सिंह जो स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित स्टूडेण्ट पुलिस कैड्ेट्स योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर अति.पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में चलाये जा रेहे स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना वर्ष 2019-2020 का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अति.पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह रहे। राजाबाबू सिंह द्वारा स्टूडेण्ट को स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना के उद्येश्यों जैसे-कानून का सम्मान करना, अनुशासन, प्रकृति के प्रति लगाव, नैतिक मूल्यों के बारे में समझााया तथा इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से बतााया, साथ ही इसकी सफ लता पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को बधाई भी दी। कार्यक्रम में स्टूडेण्ट्स द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई, बाद में एडीजीपी श्री सिंह द्वारा स्टेेडेण्ट्स को उनकी प्रस्तुतियों के लिए पुरूस्कृत किया गया।

 कार्यक्रम के द्वौरान एडीजीपी द्वारा माधव चौैक स्कूल के प्राचार्य श्री रोहणी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती मोनिका तोमर को बेटी की पेटी भी वितरित की गई, जिसमें महिलायें एवं बालिकाऐं अपनी शिकायत अपनी पहचान बताये बिना भी डाल सकतीं जिनका त्वरित निराकरण किया जा सकेगा हैं। कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर अतिण् पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, सीआरपीएफ  कमाडेण्ट सुरेश कुमार यादव, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ शिवपुरी एच.पी. वर्मा, एडीएम शिवपुरी रंजीत सिंह बालौदिया, अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, आईटीबीपी डिप्टी कमाडेण्ट, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, प्रो.डीएसपी सुश्री कीर्ति नरवरिया, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उनि.दीप्ति तोमर, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार प्रियंका घोष एवं डोनेट स्माईल फ ाउण्डेशन के संचालक अभय जैन और प्रबल अग्रवाल, परिवार परामर्श समिति के अध्यक्ष आलोक इन्दोरिया तथा सिटी के चारों थानों के थाना प्रभारियों सहित स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

No comments: