---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 10, 2020

नगर परिषद का दर्जा छीनने के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कोलारस में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, करैरा में जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं पोहरी में पूर्व विधायक भारती के नेतृत्व में दिया ज्ञापन
शिवपुरी-मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक विद्वेष के चलते प्रदेश की 30 नगर परिषद को तोड़कर फिर से 112 ग्राम पंचायत में बदलना चाहती है जिसका उन्नयन भाजपा के शासनकाल में किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस सरकार सारे जनहित और विकास कार्यों को ताक पर रखकर लगातार राजनीतिक विद्वेष के अपने एजेंडे पर अपना काम कर रही है कांग्रेसी कमलनाथ सरकार के मध्य प्रदेश की सारी जन हितैषी योजनाओं को भी बंद कर दिया है जिससे आमजन को मिलने वाली सुविधाएं से वंचित हो रहा है भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का विरोध करती है एवं राज्यपाल महोदय से अनुरोध करती है कि  विद्वेष पूर्ण लिए गए इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से बदलें यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने करैरा में एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कहीं भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के द्वारा विद्वेष पूर्ण रवैया के कारण नगर पंचायतों को पुन: ग्राम पंचायत में बदलने का जो निर्णय लिया है इसके विरोध स्वरूप आज करैरा में जिलाध्यक्ष राजू बाथमए पोहरी ।के पूर्व विद्यायक श्री प्रहलाद भारती एवं कोलारस में विद्यायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। पोहरी में ज्ञापन देते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि कांग्रेसी सरकार भारतीय जनता पार्टी के जन हितेषी निर्णय को बदल कर मध्य प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है यह विद्वेष की भावना से काम कर रही है।          
         इसके साथ ही कोलारस में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन दिया गया जिसमें Óविधायक वीरेंद्र रघुवंशीÓ ने कहा कि पिछले 1 साल से कमलनाथ की सरकार ने मध्यप्रदेश में कोई भी जनहित का काम नहीं किया जबकि इसके विपरीत शिवराज सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन हितैषी योजनाओं को बंद कर मध्य प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है और शिवराज जी द्वारा 30 नगर पंचायतों को बनाया गया उनको भी उन्हें ग्राम पंचायत बनाकर विद्वेष की भावना से काम कर रही है इनके मंत्री विधायक व कार्यकर्ता सिर्फ अपना घर भरने में लगे हैं और कमलनाथ मस्ती के साथ अपनी सरकार चला रहे हैं जनता के मुद्दों ब हितों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। करैरा विधानसभा  की मगरोनीए पोहरी एवं कोलारस विधानसभा की रन्नोद को भी पुन: नगर परिषद से  ग्राम पंचायत बनाने का जो निर्णय कमलनाथ सरकार ले रही है उसके विरोध में आज ज्ञापन दिया गया।

No comments: