---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 14, 2020

वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिवपुरी-थाना गोवर्धन पर फरियादिया एक वृद्ध महिला ने आकर शिकायत की कि 3 युवको ने मिलकर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा मेरे साथ मारपीट कीए फरियादिया की सूचना पर से थाना गोवर्धन पर तीनों युवको के विरूद्ध अपराध क्रमांक 15/20 धारा 376डी, 323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी गोवर्धन उनिण् सुरेन्द्र सिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति ग्राम गोवर्धन में ही देखे गये हैं सूचना पर से थाना प्रभाारी गोवर्धन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया जहां से पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमरलाल उर्फ पप्पू जाटव उम्र 36 वर्षए मोनू पुत्र अशोक खटीक उम्र 28ए कालीचरण पुत्र जगराम जाटव उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गयाए जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हे जेल भेज दिया गया।

जुआ खेलते हुए एक दर्जन आरोपियों को दबोचकर 15350 रू की नगदी की जप्तशिवपुरी-थाना प्रभारी फिजिकल निरीण् सुनील खेमरिया को सूचना मिली कि मामू पान वाले की गली शिवपुरी में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना कियाए वहां पहुंचकर पाया कि मामू पान वाले की गली में  कुछ लोग हार.जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थेए जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पक?कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम कुलदीप पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 54 सालए वसीम पुत्र अनीस खान उम्र 28 सालए आसिफ पुत्र नजीरखान उम्र 23 सालए आमिर पुत्र गुलाब खान उम्र 35 सालए यूसुफ पुत्र मुस्ताक खान उम्र 26 सालए वासिद पुत्र भैयन खान उम्र 20 साल निवासीगण कमलागंज घोषीपुरा शिवपुरी का होना बतायाए जिनके कब्जे से 13000 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । इसी क्रम में थाना सुरवाया द्वारा पावरहाउस के पास खेत में ग्राम करई डाडा से तीन आरोपियोंए थाना पिछोर द्वारा मानपुर तालाब के पास से तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबोचा गया।

No comments: