---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 15, 2020

खेड़ापति मंदिर की भूमि पर से हटा अतिक्रमण पुन: किया कब्जा

शिवपुरी-शहर के मध्य गुना वायपास पर स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर की भूमि से बीते कुछ दिनों पूर्व एसडीएम द्वारा मौके पर ही जमे एक मोटर गैरेज के द्वारा किए गए अतिक्रमण को तहस-नहस कर दिया गया था और अतिक्रामक को निर्र्देशित किया था कि वह पुन: इस तरह का अतिक्रमण ना करें लेकिन इस कार्यवाही के दो दिन बाद ही मंदिर की भूमि पर गैरेज का काम करने वाले अतिक्रामक ने पुन: अपनी गैरेज की दुकान जमा ली और शासन के द्वारा की गई अतिक्रमण मुहिम को ठेंगा दिखा दिया। इस मामले में मंदिर पुजारी लक्ष्मणदास त्यागी द्वारा भी पूर्व में कई बार मंदिर भूमि पर अतिक्रमण के मामले में शिकायत की गई थी जिस पर अब लंबे समय बाद जब कार्यवाही हुई तो मंदिर पुजारी को आशा थी कि वह स्थान अतिक्रमण से मुक्त होकर मंदिर की भूमि में समाहित हो जाएगा लेकिन वहां गैरेज चलाने वाले व्यक्ति द्वारा  अपने गैरेज को पुन: शुरू कर दिया गया लेकिन मंदिर की भूमि को नहीं छोड़ा। इस मामले में मंदिर पुजारी द्वारा पुन: जिला प्रशासन के माध्यम से मांग की गई है कि शासन की कार्यवाही होने के बाद पुन: अतिक्रमण होना यह शासन के नियम निर्देशों की अव्हेलना है इस मामले में उचित कार्यवाही की जावे साथ ही जिला प्रशासन से मौके पर ही निरीक्षण करते हुए संबंधित के विरूद्ध शासन के नियम निर्देशों को धता बताने वाले संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही कर मंदिर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जावे। बता दें कि इसके पूर्व भी मंदिर की इस भूमि पर कब्जे को लेकर मंदिर पुजारी लक्ष्मणदास द्वारा कई बार जिला प्रशासन को और जनसुनवाई के माध्यम से भी शिकायत की गई थी और जब एण्टी- भू माफिया अभियान चला था तब भी इस मामले में मंदिर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की गुहार लगाई गई थी लेकिन यह गुहार अभी कुछ दिनों पूरी हुई बाबजूद इसके अतिक्रामक द्वारा पुन: गैरेज को खोलकर मंदिर भूमि के कब्जे को छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले में एक बार फिर से मंदिर पुजारी ने जिला प्रशासन से मांग दोहराई कि वह शासन के द्वारा हटाए गए अतिक्रमण को यहां पुन: जमाने वाले संबंधित व्यक्ति पर उचित कार्यवाही करें ताकि वह फिर से यहां अतिक्रमण ना कर सके।

No comments: