---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 15, 2020

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का भव्य स्वागत

शिवपुरी-शिवपुरी जिले के कोलारस प्रवास पर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत गत दिवस कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव एवं उनके पुत्र रामवीर ङ्क्षसह यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बदरवास के द्वारा संयुक्त रूप से जिले की सीमा के प्रवेश दौर पर किया गया। इसके साथ ही यह स्वागत समारोह कोलारस नगर के विभिन्न स्थानों पर एबी रोड़ पर दूर-दूर तक एक कतारबद्ध तरीके से हजारों कांग्रेसजनों के बीच भी अनूठा स्वागत किया गया जिसमें पूरे मार्ग पर श्री सिंधिया के आगमन पर पुष्पवर्षा की गई और सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के इस अनूठे और भव्य स्वागत समारोह की सराहना की। इस दौरान स्वयं इस स्वागत समारोह से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अभिभूत हुए और उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां और कोलारस अंचल ही नहीं बल्कि समस्त जिले के सभी अंचलवासियों के कामों में गति लाए कोई भी समस्याऐं आए तो उसे तत्काल दूर कराने का प्रयास करें तभी हम जनता के सेवक कहलाऐंगें। इस दौरान अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे जिन्होंने इस स्वागत समारोह में शामिल होकर श्रीमंत का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।  

No comments: