---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 15, 2020

ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया

बांटे कागज के थैले और पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को लेकर निकाली रैली

शिवपुरी-पॉलीथिन मुक्त अभियान को लेकर पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के संचालक सुबोध अरोरा के निर्देशन में स्कूली बच्चों द्वारा पॉलीथिन मुक्त अभियान शहर में चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा एक ओर जहां हाथ ठेलों पर उपयोग हो रही पॉलीथिन को हटाकर उसके दुष्प्रभावों को बताया तो वहीं दूसरी ओर इन स्कूली बच्चों द्वारा पॉलीथिन लेते हुए उसके स्थान पर कागज के थैले भी हाथ ठेला चालकों व अन्य दुकानदारों को प्रदान किए साथ ही अपील और आग्रह भी किया कि वह भविष्य में कभी भी पॉलीथिन का प्रयोग ना करें यह मानव शरीर ही नहीं बल्कि पशुओं के लिए भी हानिकारक है और इसके उपयोग से वातावरण भी दूषित होता है इसलिए नो पॉलीथिन का बोर्ड भी लगाऐं और पॉलीथिन के स्थान पर कागज के बने बैग या थैलों का प्रयोग करें। यह अनुग्रह कई हाथ ठेला चालकों व दुकानदारों ने स्वीकारते हुए पॉलीथिन मुक्त इस अभियान का समर्थन किया और बच्चों के इस अभिनव पहल को सराहा। इस जागरूकता को लेकर बच्चों द्वारा एक रैली भी नगर में निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो एचडीएफ सी बैंक शिवपुरी से अस्पताल चौराहा शिवपुरी तक निकली

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के बच्चों द्वारा इस रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलिथीन को सामान्य जीवन से हटाना एवं उसके स्थान पर कागज के बने थैले बैग आदि सामग्री का उपयोग करना है जिसके उद्देश्य से स्थानीय दुकानदारों एवं ठेले वालों को छात्रों द्वारा कागज से बने थैले वितरित किये एवं उनसे पॉलिथीन वापस ली गयी। इस रैली के माध्यम से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया एवं शहर वासियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया। पूर्व में भी इस विद्यालय द्वारा पर्यावरण बचाओ संबंधी अभियानों, रैली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावकों को इस विषय पर जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। आज की रैली का उद्देश्य शहर में केवल कागज के बने बैगों के इस्तेमाल को प्राथमिकता देना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।  

No comments: