---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 15, 2020

शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी : भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा

पुलवामा शहीद दिवस पर भाजयुमो नगर इकाई ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
शिवपुरी- पुलवामा की घटना को आज भले ही एक वर्ष बीत गया हो लेकिन आज भी हमारी भारती सेना के जज्बे में कोई कमी नहीं और देश की शहादत पर मिटने वाले वीर जवानों की शहादात बेकार नहीं जाएगी, हमें उन्हें नमन करते हुए उन देश के अमर बलिदानियों को याद कर रहे है जिन्होंने इस देश की आन-बान शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, यह वही बलिदानी है जो पुलवामा की घटना में 42 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए और आज हमें उन्हें याद करते हुए उनके बलिदान पर देश की रक्षा का संकल्प लेते है। यह संकल्प और सीआरपीएफ के 42 शहीदों की शहादत को याद किया भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने जो स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयेाजित पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे। इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया साथ ही गिर्राज शर्मा ने कहा कि कायर आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों के खिलाफ  बड़ी साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया जिसे भारत देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर अन्य भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अंत में सभी कैण्डल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों की शहादत को याद किया और कैण्डल मार्च निकालते हुए कैण्डल को शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा के समक्ष समर्पित किया व दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों की आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments: