---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 15, 2020

श्रीरामकथा में निकली भव्य शोभायात्रा

शिवपुरी-शहर के मध्य मानस भवन में मानव उत्थान सेवा समिति शिवपुरी शाखा के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा व महान सत्संग समारोह के दौरान आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्रीराम परिवार की झांकी जहां आकर्षण का केन्द्र रही तो वहीं दूसरी ओर श्रीरामकथा वाचक सद्गुरूदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मका श्री ज्ञानयुक्ता नन्द जी, साध्वी कल्पना बाईजी,  साध्वी अम्बालिका बाईजी, साध्वी विनीता बाईजी भी नगरवासियों को आर्शीवाद प्रदान कर इस धार्मिक आयोजन का पुण्यलाभ प्रदान कर रही थी। नगर में शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरूष भी शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए यह शोभायात्रा मानस भवन जाकर संपन्न हुई जहां विधि-विधान से पूजन-पश्चात श्रीरामकथा का वाचन हुआ। श्रीराम के आदर्शों और श्रीराममय जीवन जीने की अनुपम कला यहां स्वामी ज्ञानयुक्तानन्द जी महाराज द्वारा बताई गई। प्रतिदिन दोप.1 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क में धर्म की ज्ञान गंगा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया जिसमें समस्त धर्मप्रेमीजनों से सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह व अपील आयोजक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति शाखा शिवपुरी के द्वारा की गई।

No comments: