---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 17, 2020

वनवासियों के उत्थान में आगे आए सेवाभावी लोग : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी

सेवा भारती सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के वार्षिकोत्सव समारोह में उत्कृष्ट कार्य पर मिली 'आशा दीदी ट्रॉफी"
शिवपुरी- वह वनवासी जिन्होंने कभी शहर के जीवन को जीना तो दूर उसे जाना तक नहीं ऐेसे में सेवा भारती सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के माध्यम से इन सभी वनवासियों को विकास की मुख्य धारा में लाने का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है भले ही आज मैं विधायक हॅंू बाबजूद इसके सदैव इन वनवासियों के जीवन उत्थान में अपना अमूल्य योगदान देने में अपने आप को सौभाग्यशाली मानूंगा, ठीक इसी तरह की मानव सेवा वह सेवाभावी लोग भी करें जो सामथ्र्यवान होने के साथ इन वनवासियों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बन सकते है और वह मानव सेवा कार्य इस संस्था सेवा भारती से जुड़कर हो सकती है इसलिए अन्य आमजन भी आगे आऐं और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। यह आह्वान वनवासियों के बदलते जीवन पर प्रकाश डाला कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जो स्थानीय फतेहपुर स्थित सहरिया वनवासी बालक छात्रावास परिसर में आयोजित संस्था के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम केा मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी महेन्द्र शुक्ल प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारती, सतेन्द्र सिंह सेंगर, चेयरमैन शिवयोग इन्फ्राटैक प्रा.लि. व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रताप सिंह भदौरिया शाखा प्रबंधक यूको बैंक एवं नवलकिशोर श्ुाक्ला प्रांत सह सचिव मुख्य वक्ता, सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति मंचासीन थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश गोयल 'रजतÓ ने जबकि आभार प्रदर्शन दामोदर वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती छात्रावास समिति हरज्ञान प्रजापति, दामोदर वर्मा, ओम बंसल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अतुल शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए 'आशा दीदी ट्रॉफी" से पुरूस्कृत किया गया। यह सर्वोत्कृष्ट सेवा का पुरूस्कार है जो मध्य भारत प्रांत का में संपूर्ण उत्कृष्ट छात्रावास संचालन के रूप में इस वर्ष यह सम्मान शिवपुरी को मिला है। इस पर सभी ने छात्रावास संचालकों को बधाईयां भी दी।  

5 लाख से निर्मित नवीन भवन का हुआ लोकार्पण, बच्चे लिए गोदसेवा भारती द्वारा संचालित सहरिया वनवासी बालक छात्रावास फतेहपुर शिवपुरी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम  के साथ यहां विधायक निधि से नवीन भवन का निर्माण भी कराया गया जिसका लोकार्पण भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं अन्य अतिथिद्वयों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यहां संस्था प्रबंधक मुकेश कर्ण ने जानकारी में बताया कि संस्था का यह नवीन भवन विधायक निधि की सहायता राशि 5 लाख से निर्मित हुआ है जिसमें विधायक श्री रघुवंशी के प्रति आभार व्यक्त करते है। इसके अलावा कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि के मतदाता भाइयों बहनों के आशीर्वाद से वनवासियों के उत्थान हेतु भवन निर्माण हेतु राशि विधायक निधि से प्रदाय की गई। इसके साथ ही विधायक श्री रघुवंशी को इस अवसर पर एक छात्र का 1 वर्ष का संपूर्ण खर्च 25000 रुपए देने का अवसर मिला। जिससे प्रेरित होकर शिवयोग इन्फ्रा.प्रा.लि. के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह सेंगर द्वारा भी वर्ष भर में 2 बच्चों का संपूर्ण खर्चा राशि 50 हजार रूपये प्रदाय करने के साथ ही बच्चे गोद लिए। वहीं इस सेवा कार्य को देखते हुए नगर सेवा भारती की ओर से 51 हजार रूपये की राशि भी प्रदाय की गई और अपील की गई कि सेवा भारती में अंतिम छोर पर जीवन जी रहे अनेक देशवासियों को मदद की आवश्यकता है। जिसमें सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देश के नागरिकों से आग्र्रह है कि आप भी आगे बढ़कर राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभायें। अपनी आय से कुछ धन निकालकर राष्ट्र एवं समाज के हित में लगाएं।

No comments: