शिवपुरी-श्रीहनुमान जी की स्तुति के रूप में सुख-शांति-समृद्धि हेतु धर्म कार्य में कार्यरत जानकी सेना संगठन द्वारा अपना 287वां सुन्दरकाण्ड पाठ का आयेाजन किया गया। यहां जानकी सेना जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकी सेना का निरंतर चल रहे सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में शनिवार को यह 287 वां आयोजन था जो नगर के रानू रघुवंशी के यहाँ संपन्न हुआ। पिछले पांच वर्षों से जानकी सेना संगठन हर शनिवार सुंदरकांड का आयोजन करते आ रहा है जहाँ संगठन के इस कार्य से प्रभावित होकर अनेकों समाजसेवी व धर्मप्रेमीजन संगठन की सदस्यता ले रहे है इसी क्रम में इस बार नए सदस्यों में प्रदीप श्रीवास्तव व सौरव गुप्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, बृजेश सिंह तोमर, केदार समाधिया, राजकुमार शर्मा, धीरज शर्मा, मुकेश चौधरी, सुनील उपाध्याय, अशोक रावत, संजय रावत, शिवम शर्मा, नरेंद्र पचौरी, कुक्कू भाई, हरीश शर्मा, सुनील बिनैगा व आनंद शर्मा आदि शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment