पुलवामा शहीदों की शहादत में जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा द्वारा रक्तदान शिविर का आयेाजन
शिवपुरी- हमारे हमारे जवान जिन्होंने अपना त्याग कर अपने वतन के लिए अपनी मोहब्बत दिखाई उन्हीं की याद में जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने हेतु रक्तदान करने की अनूठी पहल पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए की गई जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अवसर पर शहीदों को याद करते हुए कुछ पंक्तियां यूू याद आई कि मशालें भी जलीं हैं और कायम हैं मिसालें भी, बस अब शहीदों के घर इक दिया भरसक जलते रहना चाहिए। शहीदों को अपनी इन पंक्तियों और रक्तदान के प्रति आभार जताने का यह कार्य किया जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने जो स्थानीय जिला चिकित्सालय में पुलवामा शहीदों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों ने शहीदों को याद करते हुए रक्तदान किया और यह रक्त जिला चिकित्सालय में उपलब्धता वाले मरीजों को प्रदाय होकर उन्हें नया जीवनदान प्रदान करेगा यह आशा जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने व्यक्त की। जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की ओर से महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया और इन रक्तदाताओं में जेसीर्आ की ओर से स्वयं अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे सहित श्रीमती कविता भोला, श्रीमती मंजू मंगल, श्रीमती तनुजा गर्ग, श्रीमती रुचि मंगल, श्रीमती नमृता गुप्ता, श्रीमती स्मिता सिंघल के अलावा संदीप जैन, माधवी अग्र्रवाल, रिज़वाना खान, आदित्य गुप्ता, ईशान नरूला, राजीव त्यागी, सविता अग्रवाल, बबीता शिवहरे शामिल रहे जिन्होंने सहृदय जरूरतमंदों के लिये रक्त दान किया। इनके अतिरिक्त सभी जे सी आई सदस्य भी उपस्थित रहे। इन रक्तदाताओं के प्रति रक्तदान करने को लेकर जेसीआई अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका शिवहरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment