शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पंचायत चुनाव के मद्देनजर गुंडा एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कवर, एसडीओपी पिछोर देवेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां को जरिये मुखबिर सूचना मिली की बिजरावन व नयागांव के बीच कोई बाहरी बदमाश अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नीयत से खड़ा है, सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स दविश दी गई, तो रोड पर खड़ा एक लड़का पुलिस को देखकर खेतों में भागा जिसे पीछा कर पकड़ा गया उसने अपना नाम प्रहलाद सिंह उर्फ विष्णु पाल सिंह बुंदेला पुत्र अर्जुन सिंह बुंदेला उम्र 32 वर्ष निवासी गाव छिपाई थाना जखोरा जिला ललितपुर उप्र का रहने वाला बताया, उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर की लोडेड जिसकी मैगजीन में 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर के बरामद हुए। आरोपी की जानकारी ली गयी तो आरोपी थाना जखोरा ललितपुर उप्र का हिस्ट्रीशीटर होना पाया गया तथा आरोपी पर उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के कई थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराध कायम है। आरोपी जिला निवाड़ी के थाना पृथ्वीपुर के अपराध क्रमांक 419/19 धारा 302, 120 में फरार है तथा पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान, कल्याण सिंह, रवि माँझी, आर जितेंद्र जाट, ओमप्रकाश राठोर, फिरोज खान, चंद्रभान, मोहित शर्मा की अहम भूमिका रही है ।
Wednesday, February 19, 2020
पुलिस ने गंभीर अपराधों में फरार आरोपी को हथियार के साथ दबोचा
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment