शिवपुरी-महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सेवाभावी संस्था जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में विशाल महाप्रसादी का वितरण 21 फरवरी को दोप.12 बजे से 6 सायं बजे तक शहर के माधवचौक पर पूरे दिन भर प्रसादी, विशेष दूध ठंडाई का वितरण किया जाएगा। इस दौरान माधवचौक के गुजरने वाले राहगीरों को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीजनों से 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित महासप्रसादी वितरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। जानकी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष आयोजन जानकी सेना संगठन द्वारा किया जा रहा है जिसमें महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की विशाल शिवलिंग का विशेष रुद्राभिषेक, संगठन सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल पर ही किया जाएगा एवं विशाल ठंडाई प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सभी संगठन के सम्मानीय सदस्यों से विनम्र आग्रह है कि वह इस भव्य आयोजन में समय पर पधारकर अपने संगठन की गरीमा बढ़ायें और प्रसादी और अभिषेक का हिस्सा बन सुनहरे अवसर का आनंद लाभ उठायें।
Wednesday, February 19, 2020
जानकी सेना संगठन द्वारा महाशिवरात्रि पर महाप्रसादी का होगा वितरण
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment